शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए रोजाना योगाभ्यास करना चाहिए। रोजाना नियमित रूप से योगाभ्यास करने से आप बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना किन योगासन का अभ्यास करना चाहिए। रोजाना इन योगासन को करने से शरीर फिट और स्वस्थ रहता है। अगली स्लाइड्स में जानिए बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए रोजाना किन योगासन का अभ्यास करना चाहिए...
{"_id":"5fd367228ebc3e3ba10d38e2","slug":"daily-yoga-routine-poses-to-stay-fit-and-healthy-best-yoga-exercises-for-daily-routine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोजाना इन योगासन को करने से रहेंगे बीमारियों से कोसों दूर, शरीर रहेगा फिट और स्वस्थ","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
रोजाना इन योगासन को करने से रहेंगे बीमारियों से कोसों दूर, शरीर रहेगा फिट और स्वस्थ
Tue, 26 Jan 2021 06:38 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 26 Jan 2021 06:38 AM IST
विज्ञापन
शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए रोजाना योगाभ्यास करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
ताड़ासन का अभ्यास खड़े होकर किया जाता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
ताड़ासन
- ताड़ासन का अभ्यास खड़े होकर किया जाता है। नियमित रूप से ताड़ासन करने से पैरों में मजबूती आती है। ताड़ासन का नियमित अभ्यास करने से पेट संबंधित बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। पाइल्स के मरीजों को नियमित रूप से ताड़ासन का अभ्यास करना चाहिए। इस आसन को करने से बच्चों की लंबाई भी बढ़ती है।
रोजाना नियमित रूप से भुजंगासन का अभ्यास करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
भुजंगासन
- रोजाना नियमित रूप से भुजंगासन का अभ्यास करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इस आसन को करने से फेफड़ों को काफी फायदा होता है। फेफड़ों संबंधित बीमारियों के मरीजों को रोजाना भुजंगासन का अभ्यास करना चाहिए। भुजंगासन करने से पेट की चर्बी भी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डायबिटीज के मरीजों को रोजाना गोमुखासन का अभ्यास करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
गोमुखासन
- गोमुखासन का अभ्यास करते समय आकृति गाय के मुख के समान बन जाती है जिस वजह से इस आसन को गोमुखासन कहा जाता है। नियमित रूप से रोजाना गोमुखासन का अभ्यास करने से सांस संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। फेफड़ों के लिए ये आसन काफी फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों को रोजाना गोमुखासन का अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन
शवासन को करना काफी आसान होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
शवासन
- शवासन को करना काफी आसान होता है। शवासन को करने से अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। शवासन का अभ्यास करने से मानसिक तनाव भी दूर होता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना शवासन का अभ्यास करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।