फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ हंसना ही नहीं रोना भी आपकी सेहत के लिए होता है अच्छा, जानें इसके फायदे

Thu, 09 Aug 2018 01:46 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
Crying is actually good for your health
teary eyes
हंसना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है, इस बात को तो हम सब अच्छे से जानते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि जैसे हंसना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है उसी तरह रोना भी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं रोने से हमें क्या-क्या फायदे होते हैं...
Crying is actually good for your health
teary eyes
जब कभी हमारे आस-पास कोई रोता है तो हम उसे चुप करा देते हैं। उसे रोने से रोकते हैं। लेकिन आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि हाल ही में एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि जिस तरह हमारे शरीर से यूरीन और पसीना आना जरूरी होता है, क्योंकि यह हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने का काम करते हैं, ठीक ऐसा ही आंसू के माध्यम से भी होता है। जिस वजह से रोना भी हमारी सेहत के लिए अच्छा है। तो अगली बार अपने किसी करीबी को रोने से न रोके। उसे रोकर हल्का होने दें।
Crying is actually good for your health
teary eyes
हमारी आंखों में जो मेमब्रेन होती है अगर वह सूख जाती है तो उसका सीधा असर हमारी आंखों की रोशनी पर पड़ता है, लेकिन आंसू मेमब्रेन को हमेशा भरा रखते हैं जो हमारी आंखों के लिए अच्छा होता है, क्योंकि अगर हमारा मेमब्रेन सही बना रहता है तो आखों की रोशनी लंबे समय तक ठीक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Crying is actually good for your health
tears
आपको बता दें, टेंशन में रोना और आंखों में से किसी परेशानी के चलते पानी निकलना दो अलग चीजें हैं। जब कभी हम परेशान होकर रोते हैं तो हमारे शरीर से ड्रेनोकॉर्टिकोट्रोपिक और ल्यूसीन नामक स्ट्रेस हॉर्मोन बाहर निकलते हैं, लेकिन आंखों में से जब पानी निकलता है तो ऐसा कुछ नहीं होता। 
विज्ञापन
Crying is actually good for your health
इश्क और अश्क
हमारी आंखों में एक लाइसोजाइम नामक तत्व होता है, जो बाहरी बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। इससे हमारी आंखों को इंफेक्शन से तो दूर रखता ही है साथ ही हमारी आंखे स्वस्थ भी रहती हैं। जब हम रोते हैं तभी लाइसोजाइम आंखों से निकलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed