{"_id":"5b12699a4f1c1b9e6e8b5e85","slug":"chandigarh-symptoms-of-diabetes-home-remedies-for-diabetes-problem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 लक्षण, जो बताते हैं आपको डायबिटीज है, जानिए खत्म करने के चमत्कारी घरेलू तरीके","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
10 लक्षण, जो बताते हैं आपको डायबिटीज है, जानिए खत्म करने के चमत्कारी घरेलू तरीके
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
health
पैरों में ठंड, गर्मी और चुभन का असर न होन कोई सामान्य लक्षण नहीं है। यह डायबिटीज का इशारा हो सकते हैं। अनकंट्रोल और लंबे समय तक डायबिटीज होने से डायबिटिक फुट होने की संभावना रहती है।
health
लापरवाही बरतने पर रोगियों का पैर तक काटना पड़ता है। कई मामलों में मौत भी हो जाती है। डायबिटिक फुट पैरों में होने वाले जख्म होते हैं और यह अकसर गंभीर डायबिटीज की वजह से होता है। आमतौर पर ऐसे जख्म पांव के निचले हिस्से के प्रेशर प्वाइंट के नीचे और पैरों की उंगलियों पर होते हैं। इनके पैरों की संवेदना खत्म हो जाती है। इन्हें न तो गर्मी, न सर्दी और न ही जख्म का पता चलता है।
योग और स्वास्थ्य
क्या होता है डायबिटिक फुट
डायबिटीज के पेशेंट में न्यूरापैथी होता है। इससे पैरों की संवेदना पूरी तरह से खत्म हो जाती है। यानी मरीज के पैर के नीचे कोई भी चीज आए तो उसे उसका पता नहीं चलता। फैट की वजह से नसें सिकुड़ जाती हैं और ब्रेन को आक्सीजन और ब्लड सप्लाई नहीं हो पाती। इस वजह से ठंड, गर्मी और चुभन का असर नहीं होता है। इससे जख्म बढ़ता चला जाता है।

क्यों होता है डायबिटिक फुट
लंबे समय तक डायबिटीज का होना। डायबिटीज को कंट्रोल न कर पाना। पैरों पर चोट लगने से। ज्यादा सिगरेट पीने से। डायबिटीज पेशेंट के नंगे पैर चलने से।
क्या होता है इलाज
पैरों के इंफेक्शन को कंट्रोल करना होता है। खून पतला करने के लिए दवाएं दी जाती हैं। पैरों पर आफ लोडिंग की जाती, ताकि पैर का वजन जख्म पर न पड़े। ज्यादा इंफेक्शन पर सर्जरी की जाती है।

yoga and health
कैसे बच सकते हैं
डायबिटिक मरीज को अपने पैरों का ख्याल रखना चाहिए। तंग व नुकीले जूते पहनने के बजाय नंगे पाव से चलना चाहिए। मरीजों को शाम को जूते खरीदने चाहिए, शाम को पैर का उचित साइज आता है। डायबिटीज पेशेंट को नंगे पाव चलने से बचना चाहिए। गर्मी या ठंड के सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए। पेशेंट को नियमित रूप से जांच करानी चाहिए। कोशिश करें कि सफेद मोजा पहनें, इससे पैर से निकले खून का पता चल जाएगा। किसी भी प्रकार का संदेह होने पर कलर डॉपलर जांच की जानी चाहिए। जूते पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह से झाड़ना चाहिए।