फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेंगू हो जाए तो 'रामबाण' है ये चमत्कारी नुस्खा, दवाइयों से ज्यादा असरदार...ऐसे देगा फायदा

Mon, 30 Jul 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Jul 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
Home Remedies for dengue, chikungunya
viral fever
डेंगू की बीमारी हो जाए तो मरीजों के लिए एक चमत्कारी नुस्खा ऐसा 'रामबाण' है, जो दवाइयों से ज्यादा असरदार है और चुटकियों में आराम देगी, जानिए कैसे।
Home Remedies for dengue, chikungunya
viral fever
ये है कालमेघ के पौधे, जिससे डेंगू और चिकनगुनिया का इलाज संभव है। कालमेघ का नाम एंड्रोग्राफिस पेनिकुलाटा है। पचक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में इसका इस्तेमाल सदियों से भारत में हो रहा है। इसकी पत्तियों और तने के मैंथोलिक एक्सट्रेक्ट (रस) में तीव्र एंटीवायरल गुण पाये गये हैं, जो डेंगू और चिकुनगुनिया के वायरस को खत्म करने में सक्षम है।
Home Remedies for dengue, chikungunya
fever
एमडीयू रोहतक की माइक्रोबायोलॉजी लैब में एनिमल सेल कल्चर में इस पौधे के ये गुण सामने आए हैं। अब इससे असरकारक  मॉलिक्यूल को अलग कर कारगर दवा बनाने की दिशा में काम हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार लैब में इसका टिश्यू कल्चर और एनिमल सेल कल्चर के परिणाम सकारात्मक रहे हैं। कालमेघ को भूमिनिंभ भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Home Remedies for dengue, chikungunya
dengue, malaria, chikungunya
भारत ही नहीं श्रीलंका और मलेशिया के लोग भी प्राचीनकाल से इस पौधे के औषिधिय गुणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत में इसे पेट संबंधी विकारों में इस्तेमाल किया जाता था तो मलेशिया में बुखार में इसके रस को पपीते के रस के साथ इस्तेमाल किया जाता रहा है।
विज्ञापन
Home Remedies for dengue, chikungunya
Dengue
पीजीआई से आए सैंपल से लिया वायरस
औषधीय पौधों से दवा तैयार करने से पहले एमडीयू को शोध के लिए डेंगू व चिकनगुनिया का वायरस चाहिए था। यह जरूरत पीजीआई आए सैंपल से पूरी हुई है। लैब में सैंपल से वायरस लेकर उसका कालमेघ के एक्सट्रेक्ट के साथ टिश्यू कल्चर किया गया। इसमें पाया गया कि वायरस की ग्रोथ रुक गई। इसे इलाज की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed