फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brain boosting exercise: बेहतर यादाश्त और तेज दिमाग के लिए करें ये मानसिक व्यायाम

Thu, 05 Jun 2025 11:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 05 Jun 2025 11:06 AM IST
सार

Brain Boosting exercise: तेज दिमाग जन्मजात नहीं होता, बल्कि सही अभ्यास से इसे बेहतर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं दिमाग तेज और याददाश्त बेहतर बनाने के लिए कुछ असरदार व्यायाम के बारे में।

विज्ञापन
Brain Boosting exercise To Strengthen your mind Yoga to help keep you mentally sharp Disprj
तेज दिमाग और याददाश्त के लिए व्यायाम - फोटो : Freepik.com

Brain Boosting exercise: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तेज दिमाग और बेहतर याददाश्त हर किसी की जरूरत बन गई है। चाहे पढ़ाई हो, नौकरी या उम्र बढ़ने के साथ दिमागी सेहत बनाए रखना हो, मानसिक व्यायाम इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। शरीर की तरह दिमाग को भी रोज  कसरत की जरूरत होती है। रोजाना सिर्फ 15-20 मिनट के कुछ आसान ब्रेन बूस्टिंग एक्सरसाइज से दिमाग को तेज, सक्रिय और स्वस्थ बनाया जा सकता है। इन आसान मानसिक व्यायामों को दिनचर्या में शामिल कर आप अपने मस्तिष्क को बेहतर बना सकते हैं। तेज दिमाग जन्मजात नहीं होता, बल्कि सही अभ्यास से इसे बेहतर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं दिमाग तेज और याददाश्त बेहतर बनाने के लिए कुछ असरदार व्यायाम के बारे में।

Brain Boosting exercise To Strengthen your mind Yoga to help keep you mentally sharp Disprj
पहेलियां और पजल्स - फोटो : Freepik.com

पहेलियां और पजल्स

क्रॉसवर्ड, सुडोकू, मैथ पजल्स और लाॅजिकल प्रश्नों को हल करने से मस्तिष्क की क्षमता और स्मरणशक्ति तेज होती है। तेज दिमाग के लिए पजल्स और पहेलियों को हल करना चाहिए, इससे मस्तिष्क की कसरत होती है।

Brain Boosting exercise To Strengthen your mind Yoga to help keep you mentally sharp Disprj
म्यूजिक थेरेपी - फोटो : Adobe Stock

म्यूजिक थेरेपी

क्लासिकल म्यूजिक या इंस्ट्रुमेंटल सुनना मानसिक शांति देता है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ाता है। कुछ खास 'ब्रेन वेव' म्यूजिक भी उपयोगी होता है। शारीरिक गतिविधि दिमाग में रक्त के प्रवाह को बढ़ाती है, जिससे दिमाग को ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brain Boosting exercise To Strengthen your mind Yoga to help keep you mentally sharp Disprj
ध्यान और प्राणायाम - फोटो : Adobe

ध्यान और प्राणायाम

ध्यान, प्राणायाम और डीप ब्रीदिंग दिमाग की ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाते हैं, जिससे फोकस, एकाग्रता और स्मृति में सुधार आता है। यह तनाव कम करने के साथ ही ध्यान केंद्रित करने और याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। 

विज्ञापन
Brain Boosting exercise To Strengthen your mind Yoga to help keep you mentally sharp Disprj
सर्वांगासन - फोटो : amar ujala

योग 

सामान्य तौर पर नींद की कमी, कम ऊर्जा और थकान सहित कई कारणों से याददाश्त कमजोर हो सकती है। याददाश्त और तेज दिमाग के लिए पद्मासन, सर्वांगासन , पश्चिमोत्तानासन और हलासन योग का अभ्यास नियमित किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed