फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: भुजंगासन करने के ये हैं जबर्दस्त फायदे, इन समस्याओं से रहेंगे सुरक्षित

Wed, 15 Feb 2023 09:59 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 15 Feb 2023 09:59 AM IST
विज्ञापन
Bhujangasana Benefits For health Impressive Yosa Asanas
भुजंगासन - फोटो : Istock

आज के समय में लोग कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। चिंता की बात ये है कि जो बीमारियां कभी उम्र बढ़ने के साथ होती थी, वह अब कम उम्र में लोगों को होने लगी है। ये समस्याएं शारीरिक निष्क्रियता के कारण होती हैं। इस तरह की समस्या से बचने के लिए नियमित व्यायाम या योगासन करना चाहिए। नियमित योगासन आपके स्वास्थ्य और मन मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है। योग से शरीर के सभी अंगों में रक्त और ऑक्सीजन के संचार को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए भुजंगासन लाभदायक है। भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहते हैं। भुजंगासन का नियमित अभ्यास कई गंभीर रोगों के खतरे को कम करने में मदद करता है, साथ ही शरीर में नई स्फूर्ति का संचार करता है। भुजंगासन कई तरह की शारीरिक समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। आइए जानते हैं भुजंगासन के फायदे और इसे करने के तरीके के बारे में। 

Bhujangasana Benefits For health Impressive Yosa Asanas
भुजंगासन - फोटो : Pixabay

भुजंगासन करने का तरीका

स्टेप 1- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं।

स्टेप 2- अब अपनी दोनों हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखें।

स्टेप 3- शरीर के निचले भाग को जमीन पर रखते हुए सांस लें।

स्टेप 4- इस दौरान छाती को फर्श से उठाते हुए छत की ओर देखें।

स्टेप 5- फिर सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को फर्श पर दोबारा लेकर आएं।

Bhujangasana Benefits For health Impressive Yosa Asanas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भुजंगासन करने का लाभ

तनाव और डिप्रेशन की समस्या से छुटकारा

इस आसन के नियमित अभ्यास से अक्सर तनाव और डिप्रेश रहने वाले लोगों को फायदा होता है। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भुजंगासन करें। इसके अलावा अवसाद के लक्षणों को कम करने और वात दोष को कम करने में भी मदद मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhujangasana Benefits For health Impressive Yosa Asanas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

थायरॉइड की समस्या में फायदेमंद

कोबरा पोज, गले और थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करने में सहायक माना जाता है। जिन लोगों को थायरॉइड की समस्या हो उन्हें भुजंगासन नियमित अभ्यास करने से लाभ मिलता है। योगासन हार्मोन के स्राव को संतुलित करने में सहायक है जिससे थायरॉइड की जटिलताओं को कम किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Bhujangasana Benefits For health Impressive Yosa Asanas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गठिया की समस्या से छुटकारा 

पहले उम्र के साथ गठिया की शिकायत होती थी, लेकिन अब कम उम्र में ही लोगों को रीढ़ और कमर की हड्डी में दर्द की समस्या रहती है। गठिया की समस्या के लिए भुजंगासन का अभ्यास करें। इस योग से शरीर को पूर्ण आराम देने के साथ, ऊतकों और कोशिकाओं को ठीक रखने में भी मदद मिलती है। 

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed