फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: ओमिक्रॉन के खिलाफ बढ़ाएं इम्यूनिटी, रोजाना करें ये योगासन

Wed, 15 Dec 2021 09:12 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 15 Dec 2021 09:12 AM IST
विज्ञापन
Best Yoga Asanas To Increase Immunity Against Omicron Variant Covid 19
योगासन - फोटो : Istock

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की हाल में किये गए अध्ययन की रिपोर्ट में कहा गया कि ओमिक्रोन के खिलाफ वैक्सीन के दो डोज पर प्रभावी नहीं हैं। कम इम्युनिटी होने पर संक्रमण का खतरा हो सकता है। ऐसे में शरीर मे इम्युनिटी को बढ़ाना जरूरी है। जब से कोरोना वायरस आया है तभी से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की सलाह दी जा रही है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय भी एक्सपर्ट्स ने दिए। इसमें योगासन की भूमिका भी अहम है। नियमित योग का अभ्यास शरीर को स्वस्थ रखता है और कई तरह की बीमारियों से बचाव करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, कोरोना से बचाव के लिए सबसे जरूरी है सावधानी और इम्यूनिटी का मजबूत होता। मजबूत इम्यूनिटी में कोरोना वायरस के खतरे की संभावना कम मानी जा रही है। इन दिनों कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत समेत दुनिया के 57 देशों में दस्तक दी है। ऐसे में इससे बचाव के लिए इम्यूनिटी के बेहतर करने की जरूरत है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कुछ फायदेमंद योगासन हैं, जिनका अभ्यास सभी को नियमित करना चाहिए।  

Best Yoga Asanas To Increase Immunity Against Omicron Variant Covid 19
हलासन - फोटो : Getty Images

हलासन

स्टेप 1- हलासन करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।

स्टेप 2- दोनों हथेलियों को बगल पर फर्श पर रखें और अपने दोनों पैरों को 90 डिग्री ऊपर उठाएं।

स्टेप 3- इस अवस्था में कुछ देर रहें। इस दोरान दोनों हथेलियों को जमीन पर टिका लें।

स्टेप 4- धीरे धीरे पैरों को अपने सिर के पीछे ले जाएं। इस अवस्था में 30 सेकेंड रहें। 

Best Yoga Asanas To Increase Immunity Against Omicron Variant Covid 19
भुजंगासन - फोटो : Istock

भुजंगासन

स्टेप 1- इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। 

स्टेप 2- अपने हथेलियों जमीन पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखें।

स्टेप 3- शरीर के निचले हिस्से को जमीन पर रखे और लंबी सांस लें।

स्टेप 4- अब शरीर के ऊपरी भाग को जमीन से ऊपर उठाएं। कुछ देर बाद सांस छोड़ते हुए फर्श पर पुन: की अवस्था में आ जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Yoga Asanas To Increase Immunity Against Omicron Variant Covid 19
सुखासन - फोटो : Pixabay

सुखासन

स्टेप 1- इस आसन को करने के लिए ध्यान मुद्रा में बैठें।

स्टेप 2- पीठ के पीछे से दाहिने हाथ की मदद से अपनी बाईं कलाई को पकड़ें।

स्टेप 3- कंधों को पीछे खींचते हुए सांस लें और सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें।

स्टेप 4- अब सिर को दाहिने घुटने से छुएं। सांस लेते हुए पहले वाली अवस्था में आ जाएं। 

विज्ञापन
Best Yoga Asanas To Increase Immunity Against Omicron Variant Covid 19
सेतु बंधासन - फोटो : istock

सेतु बंधासन

स्टेप 1- इस आसन को करन के लिए पीठ के बल लेट जाएं।

स्टेप 2- अब दोनों पैरों के घुटनों को मोड़ते हुए पैर को फर्श पर टच करें। 

स्टेप 3- हाथों की सहायता से शरीर को ऊपर की ओर उठाएं।

स्टेप 4- पीठ और जांघों को फर्श से आसमान में उठाएं और गहरी सांस लें व बाहर छोड़े।

स्टेप 5- कुछ देर इसी अवस्था में रहें, बाद में पहले वाली स्थिति में आ जाएं।

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed