फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: युवाओं को फिट रहने के लिए रोज करने चाहिए ये योगासन, ऊर्जा और शक्ति में मिलेगा लाभ

Sat, 30 Dec 2023 10:29 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 30 Dec 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
Best Yoga Asanas For Fit Body And Energy Boost Yoga poses
ऊर्जावान रहने के लिए योगासन - फोटो : Istock

खान पान में पोषक तत्वों की कमी और अस्वच्छ वातावरण का असर आपके शरीर पर होता है। दिनभर की भागदौड़ व कामकाज के बाद शरीर ऊर्जाहीन और थका हुआ होने लगता है। ऊर्जा की कमी से काम की उत्पादकता तो कम होती ही है, साथ ही आत्मविश्वास में भी कमी आती है। आजकल युवाओं में भी ये समस्या देखने को मिलती है कि वह जल्द थक जाते हैं। दिनभर चुस्ती और फुर्ती बनी रहे, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा की जरूरत होती है। पौष्टिक आहार से शरीर को ऊर्जा मिलती है लेकिन विशेषज्ञ दिनभर ऊर्जावान रहने के लिए शारीरिक व्यायाम व योग पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं। युवा अपने दैनिक जीवन में कुछ योगासनों को शामिल करके थकान और लो-एनर्जी की समस्या को कम कर सकते हैं। ये योगासन आपको कई बीमारियों से दूर रखकर संपूर्ण स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए युवाओं के लिए फायदेमंद योगासन के बारे में जो पूरा दिन रखेंगे ऊर्जावान।

Best Yoga Asanas For Fit Body And Energy Boost Yoga poses
Chair Pose - फोटो : Pixabay

चेयर पोज 

इस आसन को उत्कटासन योग भी कहते हैं। इस आसन को करने से पैरों की मांसपेशियां स्वस्थ और मजबूत बनती हैं। शरीर में रक्त को पंप करने में चेयक पोज काफी लाभदायक होता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक, शरीर को पूरे दिन सक्रिय बनाए रखने के लिए उत्कटासन का नियमित अभ्यास करना चाहिए। 

Best Yoga Asanas For Fit Body And Energy Boost Yoga poses
भुजंगासन - फोटो : Istock

कोबरा पोज

इस योग को भुजंगासन भी कहा जाता है। भुजंगासन का अभ्यास शरीर के सभी मुख्य चक्रों को उत्तेजित करने में सहायक होता है। शरीर को ताकतवर और ऊर्जावान बनाने के लिए भुजंगासन फायदेमंद माना जाता है। इससे कमर, पीठ के दर्द से राहत मिलती है और रक्त संचार ठीक होता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Yoga Asanas For Fit Body And Energy Boost Yoga poses
चक्रासन - फोटो : Pixabay

व्हील पोज

व्हील पोज को चक्रासन कहा जाता है। इस आसन को करने से शरीर ऊर्जावान बनता है। यह हृदय चक्रों के आसपास किसी भी रुकावट को दूर करके रीढ़ की गतिशीलता और लचीलेपन को बढ़ाता है। चक्रासन से पेट की मांसपेशियां स्वस्थ और बेहतर ढंग से काम करने के योग्य बनती हैं। 

विज्ञापन
Best Yoga Asanas For Fit Body And Energy Boost Yoga poses
शलभासन के फायदे - फोटो : istock

शलभासन

इस आसन को करने से शरीर में स्फूर्ति बढ़ती है। पीठ, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स को मजबूती देने के साथ रक्त के संचार को बढ़ाने में शलभासन नियमित अभ्यास काफी फायदेमंद हो सकता है। रोजाना 5-10 मिनट शलभासन करके शरीर को पूरे दिन एक्टिव बनाए रखा जा सकता है। 
----------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed