फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: सर्वाइकल की समस्याओं से परेशान लोगों के लिए इन योगासनों का अभ्यास है बेहद फायदेमंद

Sat, 28 Jan 2023 10:40 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 28 Jan 2023 10:40 AM IST
विज्ञापन
Best Yoga Asanas For Cervical Pain Relief Neck-Back Pain Yoga poses
सर्वाइकल के दर्द के लिए योगासन - फोटो : iStock

कोविड काल और लॉकडाउन के दौरान वर्क फ्रॉम होम कल्चर का बढ़ावा मिला। इस दौरान लोगों में सर्वाइकल की समस्याएं भी बढ़ीं। लगातार कई घंटे तक डेस्क वर्क या कंप्यूटर पर काम करते रहने और जीवनशैली से जुड़ी कुछ आदतों के कारण कम उम्र में ही लोग सर्वाइकल की समस्या से ग्रसित हो रहे हैं। गर्दन के पिछले हिस्से में होने वाला दर्द सर्वाइकल पेन है, जिसके कारण लोगों के लिए सामान्य जीवन के कामकाज करना कठिन हो जाता है। लगातार कंप्यूटर के सामने झुक पर बैठने या गर्दन झुकाए रखने के कारण सर्वाइकल की समस्या हो जाती है। सर्वाइकल की समस्या होने पर कुछ लोगो को गर्दन में दर्द के साथ ही हाथ-पांव में भी दर्द होने लगता है। सर्वाइकल की समस्या से निदान के लिए कुछ आसान योगासन हैं, जिनके नियमित अभ्यास से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं सर्वाइकल की समस्या से निदान के लिए फायदेमंद योगासनों ओ बारे में।

Best Yoga Asanas For Cervical Pain Relief Neck-Back Pain Yoga poses
मत्स्यासन योग - फोटो : istock

मत्स्यासन योग

जिन लोगों को सर्वाइकल की समस्या है, उन्हें मत्स्यासन योगाभ्यास करना चाहिए। ये आसन गर्दन और रीढ़ की हड्डी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मत्स्यासन थायराइड की समस्या में भी लाभदायक होता है। मत्स्यासन योगाभ्यास करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेटकर बाहों को अपने शरीर के नीचे मोड़ें। अब सिर और छाती को ऊपर उठाएं और सांस लें। फिर पीठ को झुकाते हुए सिर को जमीन पर रखें और कोहनियों से पूरे शरीर का संतुलन बनाए रखें। सांस अंदर बाहर छोड़ें। सहज होने तक इस स्थिति में बने रखें।

Best Yoga Asanas For Cervical Pain Relief Neck-Back Pain Yoga poses
भुजंगासन - फोटो : Istock

भुजंगासन

भुजंगासन गर्दन और रीढ़ के लिए फायदेमंद माना जाता है। सर्वाइकल की समस्या से निजात के लिए भुजंगासन करना चाहिए। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। फिर हथेली को कंधों के नीचे रखते हुए सांस लें और शरीर के अगले हिस्सों को ऊपर की ओर उठाएं। 10-20 सेकंड्स तक इस पोजीशन में रहें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Yoga Asanas For Cervical Pain Relief Neck-Back Pain Yoga poses
नेक रोल योग - फोटो : istock

नेक रोल योग

सर्वाइकल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नेक रोल अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। इस आसन को करने के लिए अपनी गर्दन को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं चारों तरफ धीरे-धीरे घुमाएं। ऐसा करने से गर्दन में रक्त का संचार अच्छी तरह से होता है। खाली समय में कहीं भी बैठे बैठे ये आसन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Best Yoga Asanas For Cervical Pain Relief Neck-Back Pain Yoga poses
सूर्य नमस्कार - फोटो : Istock

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार योगाभ्यास कई शारीरिक समस्याओं में लाभदायक माना जाता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक, सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास करने से गर्दन की अकड़न और रीढ़ के दर्द की समस्या को कम हो सकती है। सूर्य नमस्कार योग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद है।
--------------------------

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed