फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: इन चार योगासन से बढ़ेगी खूबसूरती, चेहरा हमेशा करेगा ग्लो

Wed, 26 Jul 2023 11:32 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 26 Jul 2023 11:32 AM IST
विज्ञापन
Best Four Yoga Asanas For Glowing Skin and beauty
सुंदर दिखने के लिए योग - फोटो : istock

योग आपके शरीर और त्वचा के लिए हर तरह से लाभप्रद होता है। योग के नियमित अभ्यास से शरीर के अंदर का भाग सुचारू रूप से काम करता ही है, साथ ही बाहरी हिस्सा, जैसे त्वचा, नेत्र आदि भी स्वस्थ रहते हैं। अक्सर लोग खूबसूरत दिखने के लिए तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। चेहरे की हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए क्रीम आदि के अलावा पार्लर व ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते है। हालांकि केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स कुछ समय के लिए आपकी स्किन को चमकदार बना सकते है लेकिन लंबे इस्तेमाल से नुकसान भी कर सकते है। ऐसे में योग आपकी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए आप चार तरह के योगासन कर सकते हैं। इन योगासन से चेहरे की डेड स्किन सेल्स हटने लगती है और चेहरा हेल्दी व निखरा हुआ दिखने लगता है। तो चमकदार और चिकनी त्वचा के लिए आप ये चार योगासन रोजाना करें। 

 

Best Four Yoga Asanas For Glowing Skin and beauty
सर्वांगासन - फोटो : Istock

सर्वांगासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। चेहरे को आकाश की ओर करे और दोनों हाथों को सीधे पैरों की दिशा में जमीन पर रखें।

अब आंखें बंद करके गहरी सांस अंदर की ओर लेते हुए दोनों पैरों को सामान्य गति से ऊपर आकाश की ओर उठाएं।

पैरों के साथ ही कमर को ऊपर उठाते हुए आकाश में 90 डिग्री की सीध में रखें और कमर व पीठ को ऊपर उठाएं। 

अब दोनों हाथों का सहारा लेते हुए कोहनियों को जमीन पर रखें। दोनों हाथ के अंगूठे को पेट की ओर रखें और हाथ की चार चार उंगलियां पीठ पर आमने सामने रखें। 

इस अवस्था में थोड़ी देर रहें और धीरे धीरे अपने हाथों और कंधों के सहारे को हटा कर कमर को नीचे लाएं। 

Best Four Yoga Asanas For Glowing Skin and beauty
शीर्षासन - फोटो : iStock

शीर्षासन

इस योगासन को करने के लिए अपनी हथेलियों को चटाई पर रखें और बाहों को 90 डिग्री पर मोड़कर कोहनी सीधे कलाई के ऊपर रखें।

घुटनों को ऊपर उठाएं और दोनों पैरों को अपनी हथेलियों की ओर बढ़ाएं।

अब दाहिने पैर को ऊपर उठाते हुए संतुलन बनाएं।

बाद में बाएं पैर को भी ऊपर उठा लें।

पैर की उंगलियों को छत की ओर इंगित करते हुए इस पोजीशन में 20-30 सेकंड रुके रहें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Four Yoga Asanas For Glowing Skin and beauty
हलासन - फोटो : Getty Images

हलासन

हलासन करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। 

अब अपनी हथेलियों को बगल पर फर्श पर रख दें। 

दोनों पैरों को 90 डिग्री ऊपर की ओर उठाएं। 

इस प्रक्रिया को करने के दौरान पेट की मांसपेशियों को इस्तेमाल करें।

इस पोजिशन में रहें और दोनों हथेलियों को जमीन पर बलपूर्वक रखें।

अब धीरे धीरे पैरों को अपने सिर के पीछे ले जाएं।

इस अवस्था में कुछ देर रहें। 
 

विज्ञापन
Best Four Yoga Asanas For Glowing Skin and beauty
भुजंगासन - फोटो : Istock

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधे लेट जाएं।

अब अपनी हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखें।

निचले शरीर को जमीन पर रखते हुए सांस लें और अपनी छाती को फर्श से उठाते हुए छत की ओर देखें।

सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को फर्श पर दोबारा लेकर आएं।

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed