फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Benefits Of Meditation: मेडिटेशन के लिए अवश्य निकालें कुछ समय, शरीर को मिलते हैं इससे कई फायदे

Sun, 22 Dec 2024 12:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 22 Dec 2024 12:48 PM IST
सार

मेडिटेशन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। इसके नियमित अभ्यास से व्यक्ति के मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित होता है।  
 

विज्ञापन
Benefits Of Meditation in hindi meditation karne se kya fayda hota hai
मेडिटेशन - फोटो : istock

Benefits Of Meditation: आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल में अगर अपना ध्यान सही से न रखा जाए तो कई बार इसका नुकसान शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। ऐसे में हर कोई लोगों को अपना खास ध्यान रखने की सलाह देता है।



मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए मेडिटेशन एक अच्छी प्रक्रिया है। मेडिटेशन एक मानसिक अभ्यास है, जो मन को शांत और स्थिर करने में मदद करता है। यह आत्म-जागरूकता और आंतरिक शांति प्राप्त करने का एक साधन है।

विभिन्न तकनीकों और विधियों के माध्यम से ध्यान किया जा सकता है, जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। यह आत्मा, मन और शरीर को जोड़ने का एक सुंदर माध्यम है। इसीलिए हम यहां आपको मेडिटेशन करने के फायदे बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी मेडिटेशन करके अपना खास ध्यान रख सकें। 

Benefits Of Meditation in hindi meditation karne se kya fayda hota hai
तनाव होगा कम - फोटो : Freepik.com

तनाव होगा कम

दिन में कम से कम आधा घंटा मेडिटेशन करने से कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) का स्तर कम होता है, जिससे चिंता और तनाव में राहत मिलती है। ऐसे में आपको दिन की शुरुआत में आधे घंटे के लिए मेडिटेशन अवश्य करना चाहिए।
   

Benefits Of Meditation in hindi meditation karne se kya fayda hota hai
ध्यान और एकाग्रता में होती है बढ़ोत्तरी - फोटो : freepik.com

ध्यान और एकाग्रता में होती है बढ़ोत्तरी

रोजाना मेडिटेशन करने से दिमाग शांत होता है, जिससे ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सुधार होता है। इसके लिए जब भी आप परेशान हों, या फिर कहीं फंसे हों तो कुछ देर के लिए सब छोड़कर ध्यान करें, ताकि आपको ध्यान केंद्रित करने में आसानी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits Of Meditation in hindi meditation karne se kya fayda hota hai
मानसिक शांति प्रदान करता है - फोटो : Freepik.com

मानसिक शांति प्रदान करता है

यदि आप काफी परेशान रहते हैं और काफी ज्यादा ओवर थिंकिंग करते हैं तो नियमित ध्यान से व्यक्ति को मानसिक शांति और स्थिरता का अनुभव होता है। इसलिए अपने रोजाना की लाइफ से समय निकालकर मेडिटेशन करें।  

विज्ञापन
Benefits Of Meditation in hindi meditation karne se kya fayda hota hai
रक्तचाप को नियंत्रित करता है - फोटो : Freepik.com

रक्तचाप को नियंत्रित करता है

आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में यदि आप मेडिटेशन करेंगे तो इससे ब्लड प्रेशर कम होता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा घटता है।  

Yoga Tips: 40 की उम्र में घुटनों के दर्द से हैं परेशान तो शुरू कर दें इन योगासनों का अभ्यास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed