फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम के तनाव से दिमाग की एकाग्रता में आ रही है कमी तो नियमित रूप से करें बालासन

Sun, 15 Dec 2019 04:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 15 Dec 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
balasan for get away stress and calmness
- फोटो : social media

दिन भर काम के तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से बहुत से लोगों को लगता है कि उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है। दरअसल एकाग्रता की कमी की वजह से अक्सर दिमाग की सोचने और समझने की क्षमता पर असर पड़ता है। लेकिन इन परिस्थितियों में रोजाना योग करना फायदेमंद हो सकता है। नियम से बालासन करने से दिमाग की एकाग्रता बढ़ती है और तनाव और स्ट्रेस कम होता है।


 
balasan for get away stress and calmness
- फोटो : pixa
बालासन करने की विधि

इस आसन को करने से दिमाग और मन शांत रहता है , जिसके कारण हमारा नर्वस सिस्टम सही से काम करता है और शांत रहता है। बालासन करने के लिए सबसे पहले व्रजासन की अवस्था में बैठ जाएं। इसके बाद अपने सिर को जमीन पर स्पर्श कराएं। अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपनी छाती से अपने जांघों पर दबाव डालें।


 
balasan for get away stress and calmness
- फोटो : social media
बालासन के लाभ 
बालासन करने से हमारा नर्वस सिस्टम शांत रहता है।
इस आसन को करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
बालासन पीठ के दर्द में भी फायदेमंद होता है। 
शरीर में खिचाव और तनाव दूर होने लगता है।

बालासन के नियमित अभ्यास से  अच्छी नींद आने लगती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
balasan for get away stress and calmness
- फोटो : social media
बालासन के दौरान सावधानियां

अगर आपके घुटनों का ऑपरेशन हुआ है, तो आप वह आसन का अभ्यास न करें। दस्त से परेशान व्यक्ति भी इस आसन को न करें। इसके अलावा गर्भवास्था के दौरान भी इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed