योग के पास हर समस्या का इलाज है। समस्या चाहे जैसी भी हो, बड़ी या छोटी योगाभ्यास से उपचार संभव है। आजकल की भागदौड़ भरी दिनचर्या में लोग जिस तरह से एकलगत काम करते हैं या कंप्यूटर का लंबे समय तक इस तरह से उपयोग करते हैं तो सिर में दर्द उठने लगता है। ये सिर दर्द धीरे- धीरे आदत बनने लगता है, जिस वजह से इंसान बिल्कुल भी अच्छा महसूस नहीं करता है। इस तरह की समस्या में आप हमेशा दवाई पर निर्भर नहीं रह सकते हैं। इसलिए योग करके आप आराम से इस समस्या से राहत पा सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किन आसनों को करने से सिर दर्द में मिलती है राहत।
यदि आपको भी कभी भी सिर दर्द होने लगता है तो करें ये योगासन, नहीं लेना पड़ेगी दवाई
बालासन
सिर दर्द के लिए बालासन एक बहुत अच्छा आसन है। इसे करने से बहुत जल्दी राहत मिलती है। इस आसन को करने से पूरा शरीर एकदम आराम की मुद्रा में आ जाता है। यह तंत्रिका तंत्र को शांति पहुंचाता है। इसे करने से कूल्हों, जांघों और एड़ियों में खिंचाव महसूस होता है। यह सिर दर्द को कम करने में बेहद प्रभावशाली है। इसे करना भी इतना कोई कठिन नहीं है। इसलिए जब भी सिर दर्द हो, थोड़ी देर के लिए इस आसन का अभ्यास करें।
पश्चिमोत्तानासन
पश्चिमोत्तानासन करने से सिर दर्द आसानी से गायब हो जाता है। सिरदर्द के अलावा भारीपन, तनाव आदि में इसका अभ्यास करने से बहुत राहत मिलती है। यदि काम से लौटने पर थकान महसूस होती है तब भी इसका अभ्यास किया जा सकता है और यदि काम के कारण आपका सिर दर्द होने लगता है, तब तो घर से ही आपको ये आसन करके निकलना चाहिए।
मार्जरी आसन
मार्जरी आसन को कैट पोज भी कहते हैं। इसे करने से सिर दर्द में आराम मिलता है। मार्जरी आसन थकी हुई मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है, जो कि दर्द से छुटकारा पाने का एक बहुत अच्छा तरीका है। यह तनाव को दूर भगाता है और श्वसन को बेहतर बनाता है, जिस वजह से दिमाग तक प्राणवायु अच्छे से पहुंचने लगती है और जल्द ही सिर में हल्कापन महसूस होता है।
पद्मासन करने से मन को सुकून मिलता है। इसलिए यदि सिर दर्द महसूस होता है तो फौरन इस मुद्रा में बैठ जाएं। ऐसा करने से ही थोड़ी ही देर में आपको बहुत अच्छा लगने लगता है। जरूरी नहीं कि इसके लिए आप किसी तय समय का ही इंतजार करें और यह आसन इतना आसान है कि आप कहीं पर बैठकर भी कर सकते हैं। कई सारे लोग तो इसे जमीन पर बैठने के अलावा कुर्सी पर बैठकर भी करना पसंद करते हैं।