फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Fall Exercise: लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठने से बाल हो रहे हैं कमजोर? 5 मिनट की 1 एक्सरसाइज से पाएं राहत

Wed, 12 Mar 2025 10:31 AM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 12 Mar 2025 10:31 AM IST
सार

लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक बेहद आसान और असरदार उपाय है, जिसे आप रोज सिर्फ कुछ मिनटों में कर सकते हैं। आइए जानें कैसे।

विज्ञापन
Are your hair getting weak due to sitting in one place for a long time Get relief with 1 exercise disprj
बालों का झड़ना रोकें सिर्फ 5 मिनट की एक्सरसाइज से - फोटो : Freepik

क्या आपको पता है कि लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने से भी हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है?  जी हां, जब हम घंटों तक एक ही पोजिशन में बैठे रहते हैं, तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, खासकर स्कैल्प (सिर की त्वचा) में। इससे बालों की जड़ों को सही मात्रा में पोषण नहीं मिल पाता, जिससे बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं।

लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक बेहद आसान और असरदार उपाय है, जिसे आप रोज सिर्फ कुछ मिनटों में कर सकते हैं। आइए जानें कैसे।

Are your hair getting weak due to sitting in one place for a long time Get relief with 1 exercise disprj
शीर्षासन से हेयफॉल को तुरंत रोकें - फोटो : freepik.com

हेयर फॉल रोकने के लिए करें यह 1 सिंपल एक्सरसाइज
शीर्षासन को योग का राजा कहा जाता है और यह हेयर फॉल रोकने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। शीर्षासन करने से सिर की ओर रक्त प्रवाह बढ़ता है, जिससे बालों की जड़ों को अधिक ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। इससे बाल मजबूत होते हैं और उनका गिरना कम होता है।

शीर्षासन कैसे करता है हेयरफॉल रोकने में मदद?

  • ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
  • शीर्षासन के दौरान सिर नीचे और पैर ऊपर होने से स्कैल्प की तरफ रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है। इससे बालों की जड़ों को अधिक पोषण मिलता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं और गिरना बंद होता है।
Are your hair getting weak due to sitting in one place for a long time Get relief with 1 exercise disprj
शीर्षासन से हेयफॉल को तुरंत रोकें - फोटो : freepik.com

स्कैल्प के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है
शीर्षासन से स्कैल्प में जमा हुए टॉक्सिन्स निकल जाते हैं, जिससे बालों के रोम छिद्र स्वस्थ रहते हैं और बाल झड़ना कम होता है।

तनाव को कम करता है
मानसिक तनाव हेयरफॉल की बड़ी वजह होती है। शीर्षासन करने से मस्तिष्क शांत होता है, जिससे तनाव कम होता है और बाल गिरना रुकता है।

बालों की ग्रोथ बढ़ाता है
शीर्षासन करने से हेयर फॉलिकल्स सक्रिय होते हैं, जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Are your hair getting weak due to sitting in one place for a long time Get relief with 1 exercise disprj
शीर्षासन से हेयफॉल को तुरंत रोकें - फोटो : freepik.com

शीर्षासन करने का सही तरीका:

  •  शुरुआत में दीवार के सहारे या किसी प्रशिक्षक की देखरेख में करें।
  •  रोजाना 1–3 मिनट तक शीर्षासन करें।
  • अगर आपको शुरुआत में कठिनाई हो रही है, तो इसे धीरे-धीरे 30 सेकंड से शुरू करें और समय बढ़ाएं।

 किसे शीर्षासन करने से बचना चाहिए:

  •  हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो तो शीर्षासन न करें।
  •  गर्दन या रीढ़ की हड्डी की समस्या हो तो इससे बचें।
  •  हार्ट की समस्या या चक्कर आने की समस्या हो तो शीर्षासन न करें।
विज्ञापन
Are your hair getting weak due to sitting in one place for a long time Get relief with 1 exercise disprj
शीर्षासन से हेयफॉल को तुरंत रोकें - फोटो : freepik.com

शीर्षासन से बालों को मिलेंगे ये फायदे:

  •  हेयरफॉल में कमी
  •  बालों की जड़ें मजबूत
  •  स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर
  •  बाल जल्दी लंबे और घने

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed