अच्छी सेहत और निरोगी काया के लिए योग बहुत जरूरी है। योग में असंख्य आसन हैं जो कि हर तरह की शारीरिक समस्या का उपचार करने में सक्षम हैं। लेकिन कोई भी आसन का फायदा तभी होता है जब उसे उसकी प्रक्रिया के अनुसार सही ढंग से किया जाए। यदि ऐसे ही देखकर अपने मन से बिना किसी नियम के यदि योग करने का प्रयत्न किया जाए तो हो सकता है कि हमारे शरीर को नुकसान पहुंचे। इसलिए बहुत जरूरी है कि योग का लाभ लेने से पहले इसकी प्रक्रिया और इससे जुड़ी सावधानियों को अच्छे से समझा जाए।
योग करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती हैं शारीरिक समस्याएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसान आसन से करें शुरुआत
यदि आपने पहले कभी योगासन नहीं किया है तो गलती से भी किसी कठिन आसन से योग की शुरुआत न करें। बेहतर यह होगा कि आप योग करने से पहले हल्का- फुल्का वार्म अप कर लें। फिर कोई आसान आसन से योग की शुरुआत करें। यदि शुरू में ही आपने कठिन आसन कर लिया और किसी मांसपेशी में खिंचाव आ गया तो आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है।
बीच में न पिएं पानी
यदि आप योग के बीच में प्यास लगने पर पानी पी लेते हैं तब तो आपका बीमार होना लगभग तय है। सर्दी, खांसी, बुखार आदि समस्याएं आपको आसानी से हो सकती हैं। योग करने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में पानी पीना सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। शरीर पर ऐसा करने से विपरीत प्रभाव पड़ सकते हैं। योग करने के 15 मिनट बाद ही जल का सेवन करें।
खुद से न बनें एक्सपर्ट
यदि कोई नया आसन है जिसका पहले कभी अभ्यास नहीं किया है तो बिना किसी एक्सपर्ट के उसे करने का प्रयास न करें क्योंकि हर आसन को करने की एक प्रक्रिया होती है, यदि आप उस प्रक्रिया का पालन नहीं करते हैं तो बिल्कुल संभव है कि आप खुद को ही नुकसान पहुंचा दें। लंबे समय के लिए आपको जोड़ों का दर्द रह सकता है।
आप जब भी योग करने बैठ रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपका फोन बंद हो नहीं तो आपका ध्यान बार-बार उसी पर जाएगा और यदि आप बार-बार फोन पर ध्यान दोगे तो श्वास से आपका ध्यान हटेगा। यदि लंबी-गहरी श्वास को आप सही ढंग से नहीं लेते हैं तो आपके योग को पूर्ण नहीं माना जाएगा। योग सिर्फ व्यायाम कहलाएगा इसलिए बहुत जरूरी है कि मोबाइल को खुद से दूर रखें।