फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योग करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती हैं शारीरिक समस्याएं

Fri, 15 Jan 2021 09:32 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 15 Jan 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
always remember this things while doing yoga it may cause muscle pain
सावधानियों के साथ करें योग - फोटो : Pixabay

अच्छी सेहत और निरोगी काया के लिए योग बहुत जरूरी है। योग में असंख्य आसन हैं जो कि हर तरह की शारीरिक समस्या का उपचार करने में सक्षम हैं। लेकिन कोई भी आसन का फायदा तभी होता है जब उसे उसकी प्रक्रिया के अनुसार सही ढंग से किया जाए। यदि ऐसे ही देखकर अपने मन से बिना किसी नियम के यदि योग करने का प्रयत्न किया जाए तो हो सकता है कि हमारे शरीर को नुकसान पहुंचे। इसलिए बहुत जरूरी है कि योग का लाभ लेने से पहले इसकी प्रक्रिया और इससे जुड़ी सावधानियों को अच्छे से समझा जाए। 

 

always remember this things while doing yoga it may cause muscle pain
कठिन आसन से योग की शुरुआत न करें - फोटो : Pixabay

आसान आसन से करें शुरुआत
यदि आपने पहले कभी योगासन नहीं किया है तो गलती से भी किसी कठिन आसन से योग की शुरुआत न करें। बेहतर यह होगा कि आप योग करने से पहले हल्का- फुल्का वार्म अप कर लें। फिर कोई आसान आसन से योग की शुरुआत करें। यदि शुरू में ही आपने कठिन आसन कर लिया और किसी मांसपेशी में खिंचाव आ गया तो आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। 

always remember this things while doing yoga it may cause muscle pain
योग करने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है - फोटो : pixabay

बीच में न पिएं पानी
यदि आप योग के बीच में प्यास लगने पर पानी पी लेते हैं तब तो आपका बीमार होना लगभग तय है। सर्दी, खांसी, बुखार आदि समस्याएं आपको आसानी से हो सकती हैं। योग करने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में पानी पीना सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। शरीर पर ऐसा करने से विपरीत प्रभाव पड़ सकते हैं। योग करने के 15 मिनट बाद ही जल का सेवन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
always remember this things while doing yoga it may cause muscle pain
आपको जोड़ों का दर्द रह सकता है - फोटो : social media

खुद से न बनें एक्सपर्ट
यदि कोई नया आसन है जिसका पहले कभी अभ्यास नहीं किया है तो बिना किसी एक्सपर्ट के उसे करने का प्रयास न करें क्योंकि हर आसन को करने की एक प्रक्रिया होती है, यदि आप उस प्रक्रिया का पालन नहीं करते हैं तो बिल्कुल संभव है कि आप खुद को ही नुकसान पहुंचा दें। लंबे समय के लिए आपको जोड़ों का दर्द रह सकता है।

 

विज्ञापन
always remember this things while doing yoga it may cause muscle pain
श्वास से आपका ध्यान हटेगा - फोटो : social media
मोबाइल पर न हो ध्यान
आप जब भी योग करने बैठ रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपका फोन बंद हो नहीं तो आपका ध्यान बार-बार उसी पर जाएगा और यदि आप बार-बार फोन पर ध्यान दोगे तो श्वास से आपका ध्यान हटेगा। यदि लंबी-गहरी श्वास को आप सही ढंग से नहीं लेते हैं तो आपके योग को पूर्ण नहीं माना जाएगा। योग सिर्फ व्यायाम कहलाएगा इसलिए बहुत जरूरी है कि मोबाइल को खुद से दूर रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed