फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गहरी सांस लेने से दूर होंगी कई सारी समस्याएं, नियमित करें अभ्यास

Mon, 25 Jan 2021 09:01 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 25 Jan 2021 09:01 AM IST
विज्ञापन
advantages of deep breathing in hindi
प्रतिदिन गहरी श्वास का अभ्यास करें - फोटो : Pixabay

आजकल की व्यस्त जीवनशैली में लोगों को तरह- तरह की समस्याएं होने लगती हैं। कई सारे रोगों का निवारण जबकि सिर्फ गहरी सांस लेने भर से हो सकता है। तनाव ,हृदयरोग और पाचनतंत्र को बेहतर बनाने के लिए प्रतिदिन गहरी श्वास का अभ्यास करें। गहरी श्वास का अभ्यास करने के लिए आजकल लोगों के पास समय नहीं होता है। लेकिन अपनी दिनचर्या में से थोड़ा समय निकालकर यदि गहरी श्वास का अभ्यास करें तो नींद भी अच्छी आती है लेकिन गहरी श्वास लेने के साथ ही आपको यह भी पता होना चाहिए कि सही तकनीक क्या है? गहरी श्वास के फायदों को प्राप्त करने के लिए बहुत जरूरी है कि आप गहरी श्वास लेने की विधि को अच्छे से जानें। अगली स्लाइड्स से जानिए गहरी श्वास की विधि और उससे होने वाले लाभों के बारे में।

advantages of deep breathing in hindi
नाक से ही धीरे- धीरे हवा को बाहर निकालें - फोटो : Pixabay

गहरी श्वास लेने की विधि
आराम से बैठने या लेटने के बाद आप धीरे- धीरे नाक से सांस लेते हुए अपने पेट को हवा से भर लें। इसके बाद आप नाक से ही धीरे- धीरे हवा को बाहर निकालें। इस क्रिया को करते समय आप अपना एक हाथ पेट और दूसरे हाथ को सीने पर रखें। धीरे-धीरे सांस लेते समय पेट में हवा भरने की क्रिया को महसूस करें। साथ ही सांस को छोड़ते समय पेट के नीचे जाने को भी आप अनुभव करें। 

advantages of deep breathing in hindi
सांस लेते और छोड़ते समय ज्यादा ताकत न लगाएं - फोटो : अमर उजाला।

इन बातों का रखें ध्यान
गहरी सांस लेते समय अपनी आंखों को बंद रखें। शुरुआत में बहुत जल्दी नहीं पर धीरे- धीरे गहरी सांस लें। सांस लेने और छोड़ने का समय एक समान ही होना चाहिए। सांस लेते और छोड़ते समय ज्यादा ताकत न लगाएं। इस अभ्यास को करते वक्त ढीले कपड़े पहनें। इस प्रक्रिया को करीब दस से बीस मिनट तक दोहराते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
advantages of deep breathing in hindi
छोटी सांसों का संबंध तनाव और चिंता से होता है - फोटो : Pixabay

गहरी सांस लेने से तनाव कम होता है
छोटी सांसों का संबंध तनाव और चिंता से होता है। छोटी- छोटी सांसों के कारण व्यक्ति को चिंता, भय और अचानक से तेज-तेज सांस लेने की समस्या होती है। तनाव व चिंता से बचने के लिए बहुत जरूरी है कि आप गहरी सांसें लें। इससे आपके शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलेगी और आप बहुत जल्दी चिंता मुक्त हो जाएंगे। 

 

विज्ञापन
advantages of deep breathing in hindi
नियमित रूप से गहरी श्वास का अभ्यास करना चाहिए - फोटो : social media
हृदय के लिए है फायदेमंद
गहरी सांस लेने से आपके हृदय की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होती है और आप आसानी से फैट कम कर सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार जिन लोगों ने हार्ट अटैक के बाद गहरी श्वास संबंधी तकनीक को अपनाया, उन लोगों में अगले पांच वर्ष तक हार्ट अटैक के होने का जौखिम लगभग 50 प्रतिशत तक कम हो गया। इसलिए हार्ट के मरीजों को नियमित रूप से गहरी श्वास का अभ्यास करना चाहिए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed