फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योग करने से शांत रहता है दिमाग, शरीर को मिलते हैं कई फायदे, अध्ययन में हुआ ये बड़ा खुलासा

Tue, 23 Feb 2021 12:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 23 Feb 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
According to research mind remains calm by doing yoga body gets many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कहते हैं स्वस्थ दिमाग में ही अच्छी बातें होती हैं। इसलिए लोग खुद को और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए नाजाने कितना कुछ करते हैं। अच्छे खाने के सेवन से लेकर तमाम तरह के व्यायाम भी लोग करते हैं। लोग जिम जाते हैं और वहां जाकर भारी भरकम मशीनों से जिम भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप योग करते हैं, तो आपके दिमाग और शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं कि कैसे योग करने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। लेकिन ऐसा हम नहीं बल्कि हालिया शोध कह रहा है, जिसमें ये बात साबित हो रही है कि योग करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

According to research mind remains calm by doing yoga body gets many benefits
IIT DELHI - फोटो : Facebook/IIT DELHI

दरअसल, हाल ही में आईआईटी दिल्ली द्वारा योग करने और उसके फायदों को लेकर एक शोध किया गया है। इस शोध में पता चला है कि नियमित रूप से योग करने वाले व्यक्ति अन्य साधारण व्यक्तियों के मुकाबले मानसिक रूप से अधिक मजबूत व शांत होते हैं। शोध में ये भी सामने आया कि जिन लोगों ने लॉकडाउन के दौरान योग किया वो अन्य लोगों के मुकाबले में स्वस्थ, अंदर से मजबूत और शांत बने रहे। इसलिए जो लोग योग करते हैं, उनको ये फायदे मिल सकते हैं।

According to research mind remains calm by doing yoga body gets many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आईआईटी दिल्ली की डॉक्टर पूजा साहनी के मुताबिक, इस अध्ययन में पता चला कि जो लोग योग करते हैं, उनमें लॉकडाउन के चार से दस हफ्ते के बीच अपेक्षाकृत तनाव, डिप्रेशन और एंजाइटी का स्तर काफी कम था। यही नहीं शोध में ये भी पाया गया कि जो लोग योगाभ्यास करते हैं, उनका मानिसक शांति का स्तर भी ज्यादा रहता है। इस शोध में ये भी पता चला कि जो लोग योग नहीं करते हैं, उनमें तनाव, डिप्रेशन और एंजाइटी की समस्याएं बढ़ी हैं। लेकिन योग ने तनाव और डिप्रेशन से छुटकारा पाने में लोगों की मदद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
According to research mind remains calm by doing yoga body gets many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आईआईटी दिल्ली ने ये शोध 668 लोगों पर किया। वहीं, इसकी अवधि 26 अप्रैल से 2020 से लेकर 8 जून 2020 के बीच की है। इसमें आईआईटी दिल्ली द्वारा अलग-अलग व्यक्तियों के ग्रुप तय किए गए। इसके बाद इस अध्ययन को किया गया। कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के समय लोगों में चिंता और तनाव बढ़ गया था। इस वजह से ही आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं ने इस खास प्रकार के अध्ययन को किया।

विज्ञापन
According to research mind remains calm by doing yoga body gets many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यहां आपको बता दें कि आईआईटी दिल्ली ने ये अपना शोध 'योगा एन इफेक्टिव स्ट्रेटिजी फॉर सेल्फ मैनेजमेंट ऑफ स्ट्रेस रिलेटेड प्रॉब्लम्स एंड बेलबीइंग' शीर्षक के अंतर्गत किया। ये अध्ययन आईआईटी दिल्ली के नेशनल रिसोर्स सेटंर फॉर वैल्यू एजुकेशन इन इंजीनियरिंग के वैज्ञानिकों की टीम ने किया है। इस शोध से पता चलता है कि हमारे जीवन में योग कितना महत्व रखता है। इसलिए हमें योग करना चाहिए, ताकि इसके लाभ लिए जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed