फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: कम उम्र में होने लगे बाल सफेद? छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन

Tue, 31 Jan 2023 01:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 31 Jan 2023 01:38 PM IST
विज्ञापन
4 yoga asanas for White Hair Prevention yoga control premature greying hair
सफेद बाल रोकने के लिए योग - फोटो : Istock

आजकल कम उम्र में ही लड़के व लड़कियों के बाल सफेद होने लगते हैं। यहां तक की बच्चों में भी बाल सफेद होने की समस्या दिखाई देती है। उम्र से पहले बाल सफेद होने के लोग परेशान हो जाते हैं। दरअसल, प्रदूषण, पोषक तत्वों की कमी, बदली जीवन शैली और तनाव आदि के कारण समय से पहले बाल सफेद होने लगते हैं। ऐसे में लोग सफेद बालों के लिए तरह तरह के उपाय तलाशते हैं। अधिकतर लोग डाई या मेहंदी लगाते हैं तो कुछ लोग बाजार के केमिकल युक्त तरह तरह के शैंपू और तेल को इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग तो डॉक्टर से इलाज तक कराते हैं। इतना सब करने पर भी आपको संतोषजनक परिणाम नहीं मिलता। ऐसे में कुछ लोग तो सफेद बालों के कारण डिप्रेशन में भी चले जाते हैं। अगर आपके बाल भी उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं तो योग करें। योगासन से बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है। अगली स्लाइड्स में चार योगासन बताए जा रहे हैं,बाल सफेद होने पर ये योग नियमित करने पर असर दिखेगा। 

4 yoga asanas for White Hair Prevention yoga control premature greying hair
उष्ट्रासन - फोटो : Istock

उष्ट्रासन

सफेद बालों की समस्या को रोकने के लिए उष्ट्रासन कर सकते हैं। इसमें अपने घुटनों को कम से कम 6 इंच दूर करते हुए जमीन पर घुटने के बल बैठ जाएं। फिर दोनों हाथों से पीछे एड़ी की ओर ले जाएं। आसमान की ओर देखते हुए अपने दाएं हाथ के टखने को बाएं हाथ के टखने से छुए। इस दौरान अपनी जांघों को सीधा रखें और पेट आगे की ओर निकालें। इसी अवस्था में कुछ देर रहने के बाद सामान्य स्थिति में लौटें।   

4 yoga asanas for White Hair Prevention yoga control premature greying hair
हलासन - फोटो : istock

हलासन

सबसे पहले एक समतल स्थान पर मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को जमीन पर ही रखें। अब अपने पैरों ऊपर की ओर उठाएं फिर धीरे-धीरे पीछे की ओर ले जाएं। अपने पैरों को पीछे जमीन पर लगाने की कोशिश करें। अपनी क्षमतानुसार कुछ देर इसी अवस्था में रहें और फिर वापस साधारण मुद्रा में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
4 yoga asanas for White Hair Prevention yoga control premature greying hair
त्रिकोणासन - फोटो : istock

त्रिकोणासन

ये आसन करने के लिए दोनों पैरों को लगभग 3 फीट की दूरी पर रखकर खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों को अपने कंधों की सीध में रखते हुए ऊपर उठाएं। फिर दाहिनी ओर झुकें और अपने दाहिने हाथ की उंगलियों से दाहिने पैर को छुएं। वहीं बाएं हाथ को आसमान में ले जाते हुए छत की ओर उठाएं। आप बाएं हाथ की ओर देखते हुए इसी पोज में रहें। फिर यही प्रक्रिया बाई ओर से दाईं ओर दोहराएं।  

विज्ञापन
4 yoga asanas for White Hair Prevention yoga control premature greying hair
भुजंगासन - फोटो : Istock

भुजंगासन

इस आसन में शरीर की मुद्रा फन उठाए सांप की तरह की होती है। भुजंगासन करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। अब पैरों को आपस में मिलाएं और हथेलियों को सीने के पास कंधों की सीध में रखें। अपने माथे को जमीन पर रखकर शरीर को सहज रखें। फिर गहरी सांस लेते हुए शरीर के आगे के हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं। अपने दोनों हाथों को सीधा खड़ा रखें। करीब 15-20 सेकेंड के लिए इसी मुद्रा में रहें। फिर सांस छोड़ते हुए वापस सामान्य मुद्रा में लौट आएं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed