फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करेंगे ये 4 ब्रीदिंग एक्सरसाइज, नियमित करें अभ्यास

Wed, 13 May 2020 08:33 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 13 May 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
4 breathing techniques to reduce stress and blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्लड प्रेशर यानी रक्तचाप एक गंभीर बिमारी बनकर उभर रही है। इस बीमारी की चपेट में न केवल बड़े बल्कि बच्चे भी आ रहे हैं। कुछ समय पहले यह समस्या उम्र बढ़ने पर होती थी, लेकिन बदलते समय के साथ अब यह बीमारी किसी को भी हो जा रही है। ज्यादा तनाव और गलत खानपान के वजह से यह बीमारी हो जाती है। अगर इस बीमारी का पारिवारिक इतिहास हो तो जोखिम और बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर की समस्या में लोग अक्सर दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन योग और व्यायाम के माध्यम से भी इस बीमारी को रोका जा सकता है। आज हम आपको ब्रीदिंग एक्सरसाइज यानी सांस लेने की तकनीक के बारे में बता रहे हैं, जिनका अभ्यास कर आप अपना उच्च रक्तचाप कम कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज आपके खून को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करती है। और सबसे खास बात इसे करने में समय भी ज्यादा नहीं लगेगा। आइए जानते हैं ब्रीदिंग एक्सरसाइज के बारे में...

4 breathing techniques to reduce stress and blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कपालभाती प्राणायाम
कपालभाती प्राणायाम भी एक ब्रीदिंग एक्सरसाइज है। इस प्राणायाम के कई स्वास्थय लाभ है। सुबह खाली पेट इस प्राणयाम को करने से भरपूर फायदा मिलता है। कपालभाती खून को डिटॉक्सीफाई कर उच्च रक्तचाप को कम करता है। कपालभाती प्राणायाम के करने से हमारा तंत्रिका तंत्र पुर्नजीवित होता हैं। इसे करने से मधुमेह रोगियों को भी बेहद लाभ मिलता है। ये आसन पेट के अंगो को उत्तेजित करके रक्त प्रवाह को अच्छा करता है।

4 breathing techniques to reduce stress and blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सीतकारी प्राणायाम
सीतकारी प्राणायाम हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर के लेवल को कम करने में भी मदद करता है। इस प्राणायाम के नियमित अभ्यास से तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
4 breathing techniques to reduce stress and blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुलोम विलोम प्राणायाम
अनुलोम विलोम एक प्राणायाम है। इस प्राणायाम को करने के लिए नाक के दाएं छिद्र से सांस खींचते हुए बायीं नाक के छिद्र से सांस बाहर निकालते है। इसी तरह अगर नाक के बाएं छिद्र से सांस खींचते है, तो नाक के दाहिने छिद्र से सांस को बाहर निकालते है। यह प्राणायाम शरीर के सभी नाड़ियों का शोधन करती है। इसके नियमित अभ्यास से मधुमेह और उच्च रक्तचाप के खतरे को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
4 breathing techniques to reduce stress and blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

साम वृत्ति
साम वृत्ति एक सरल सांस लेने की तकनीक है, जिसे कहीं भी किया जा सकता है। इसे करने से आपको शांति मिलेगी और आपको बहुत आराम भी मिलेगा। साम वृत्ति उच्च रक्त चाप को नीचे लाता है। इस व्यायाम को सोने जाने से पहले करने से आपके लिए अधिक फायदेमंद होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed