फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से परेशान है तो योग के तीन आसन दिलाएंगे जल्द राहत

Mon, 02 Dec 2019 11:32 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 02 Dec 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
3 easy yoga asanas for spondylosis
- फोटो : pixa

आजकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से बहुत से लोग परेशान है। इनमें उन लोगों की तादाद सबसे ज्यादा है जिन्हें कंप्यूटर पर बैठकर घंटों काम करना पड़ता है। स्पॉन्डिलाइटिस के लिए काफी हद तक लोगों की खराब दिनचर्या भी जिम्मेदार होती है। लेकिन इस समस्या का इलाज योग में मौजूद है। अगर नियम से ये तीन आसन किए जाएं तो स्पॉन्डिलाइटिस की परेशानी से राहत मिल सकती है। तो चलिए जानें उन योगासन के बारे में....




 
3 easy yoga asanas for spondylosis
- फोटो : social media
गौमुखासन

गौमुखासन को करने से बहुत से लाभ मिलते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर बैठ जाएं। अब बांए हाथ को उठाएं और कोहनी से मोड़े और पीछे की ओर कंधे से नीचे ले जाएं। इसके बाद दाईं बांह को उठाकर कोहनी से मोड़कर कंधे के ऊपर से पीठ पर ले जाएं। दोनों हाथों की उंगुलियों से पीठ के पीछे इस तरह से रखें कि दोनों आपस में पकड़ी जा सकें। इसके बाद सिर को पीछे की ओर झुकाने का प्रयास करें। इस तरह से पूरा चक्र करने के लिए पैरों और हाथों की स्थिति को बदलें और एक चक्र को पूरा करें। पूरी क्रिया को सही तरीके से जानने के लिए आखिरी स्लाइड में लगा वीडियो देखें।


 
3 easy yoga asanas for spondylosis
वज्रासन

वज्रासन करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं और तलवों को पीछे फैलाकर एक पैर को अंगूठे को दूसरे अंगूठे पर रख दें। इस आसन को करते समय एड़ियों को अलग-अलग रखें और कूल्हों को तलवों के बीच में रखें। साथ ही हथेलियों को घुटनों के ऊपर रखें। ये आसन जितना संभव हो सके उतनी देर करें। भोजन करने के बाद कम से कम पांच मिनट तक इस आसन को करना चाहिए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
3 easy yoga asanas for spondylosis
- फोटो : social media
बालासन

बालासन करने के लिऐ सबसे पहले योगा मैट पर बैठने की पोजीशन में बैठ जाएं और फिर कूल्हों को एड़ियों पर रखते हुए बैठ जाएं। अब अपने शरीर को आगे की तरफ झुकाएं और माथे से जमीन को छुएं। हाथों को आगे की तरफ जमीन पर रखें जिसमें हथेलियां आसमान की तरफ हो। अब अपने शरीर के ऊपरी हिस्से पर दबाव डालें और सीने से जांघों को दबाएं। इस अवस्था में थोड़ी देर रुकें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed