फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह उठने के बाद इन 3 एक्सरसाइज से करें दिन की शुरुआत, रहेंगे एक्टिव और एनर्जी से भरे

Thu, 14 May 2020 09:48 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 14 May 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
3 easy morning exercises to keep active whole day and boost energy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अक्सर सुबह में बेड छोड़ते समय आलस सा बना रहता है लेकिन फिर भी उठना पड़ता है। इसी आलस के वजह से पूरे दिन सुस्ती बनी रहती है और कोई काम में मन नहीं लगता है। हालांकि, इस समस्या से छुटकारा पाने में कुछ एक्सरसाइज मदद कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज के लिए आपको रोज सिर्फ 10 मिनट का समय निकालना है। इन एक्सरसाइज के करने के बाद आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे और आपकी एनर्जी भी बरकरार रहेगी। तो आइए जानते हैं सुबह उठने के बाद दिन की शुरुआत कैसे करना चाहिए।

3 easy morning exercises to keep active whole day and boost energy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सुबह उठने के बाद पहला काम
कई लोग फिट रहने के लिए सुबह-सुबह उठकर जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। लेकिन आप घर में ही कुछ एक्सरसाइज को कर के फिट रह सकते हैं।  सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं और खुद को एक्सरसाइज के लिए तैयार करें। आप इन एक्सरसाइज को घर के किसी कमरे में, छत पर, पार्क में या कहीं भी बहुत आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में...

3 easy morning exercises to keep active whole day and boost energy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्ट्रेचिंग
स्ट्रेचिंग के लिए सबसे पहले दोनों पैरों के बीच थोड़ा अंतर रखते हुए एकदम सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और साथ में एड़ियां भी उठाएं। 10 सेकंड तक इस अवस्था में बने रहने के बाद सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं। अब अपने हाथों को बाएं-दाएं तरफ फैलाएं और विपरीत दिशा में ले जाते हुए कमर को स्ट्रेच करें। इसके बाद हाथों को दोबारा ऊपर की तरफ उठाकर झुकते हुए पैर की उंगलियों को छुएं। इन सभी क्रियाओं के करने से शरीर की स्ट्रेचिंग हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
3 easy morning exercises to keep active whole day and boost energy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पावर पुशअप्स
स्ट्रेचिंग के बाद आपकी बॉडी अब एक्सरसाइज के लिए तैयार है। अब आप पुशअप्स कर सकते हैं। पुशअप्स करने से सीने, भुजाएं, एब्स और पैरों को फायदा होगा। पुशअप्स करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं और अपनी हथेलियों को जमीन पर इस तरह रखें कि ये आपके सीने के सामने आएं। अब अपने हाथों के ऊपर बल देकर पूरे शरीर को ऊपर उठाएं और फिर पहले वाली पोजीशन में आ जाएं। शुरुआत में अगर आप 5 से 10 पुशअप्स करते हैं तो आपके लिए फायदेमंद होगा।

विज्ञापन
3 easy morning exercises to keep active whole day and boost energy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सूमो स्क्वैट
सूमो स्क्वैट करने से कमर के निचले हिस्सों को फायदा मिलता है। इसके लिए आप सबसे पहले पैरों के बीच जगह बनाते हुए सीधा खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे ले जाकर लॉक कर लें। इसके बाद आगे की तरफ बिना झुके, बैठने की पोजीशन में आएं। घुटनों को मोड़ते हुए आप जितने नीचे तक बैठ सकते हैं, बैठें और फिर वापस खड़े हो जाएं। इस तरह 10 सेट करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed