फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Yoga Day 2021: योग की इन 4 टिप्स के साथ कोरोना काल में फेफड़ों को बनाएं मजबूत, बीमारियां होंगी दूर

Mon, 21 Jun 2021 12:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
world yoga day 2021 Yoga helps in strengthening the lungs during the corona period
विश्व योग दिवस 2021 - फोटो : iStock

कोरोना वायरस महामारी पिछले साल से हमारे बीच है। हालांकि, पहली लहर के बाद संक्रमितों की संख्या कम जरूर हुई। लेकिन हमारी लापरवाही की वजह से कोरोना की दूसरी लहर आई, जिसने भारत के लोगों पर जमकर कहर बरपाया। अस्पतालों में बेड की कमी और ऑक्सीजन की किल्लत ने लोगों की जान तक ले ली। कोरोना ने लोगों के फेफड़ों पर अटैक किया, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने जैसी दिक्कतें सामने आईं। ऐसे में लोगों ने अपने फेफड़ों को मजबूत करने के लिए कई चीजों का सहारा लिया, क्योंकि कोरोना काल में फेफड़ों को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग की कुछ टिप्स अपनाकर आप अपने फेफड़ों को मजबूत कर सकते हैं? शायद नहीं, क्योंकि कई लोग योग के इन तरीकों पर विश्वास नहीं जताते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे योग की मदद से आप अपने फेफड़ों को मजबूत कर सकते हैं।

world yoga day 2021 Yoga helps in strengthening the lungs during the corona period
भस्त्रिका प्राणायाम - फोटो : Amar ujala

भस्त्रिका प्राणायाम

  • इसमें आपको सिद्धासन या सुखासन में बैठकर कमर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए शरीर और मन को स्थिर रखना है। फिर आंखें बंद करके तेज गति से श्वास लें और तेज गति से ही श्वास को बाहर छोड़ें। ध्यान रहे कि सांस लेते समय पेट न फूले और छोड़ते समय पेट पिचकना चाहिए। इससे नाभि स्थल पर दबाव पड़ता है। इसे करने से ये शरीर के सभी अंगों से दूषित पदार्थों को दूर करके पेफड़ों को मजबूत बनाता है।
world yoga day 2021 Yoga helps in strengthening the lungs during the corona period
विश्व योग दिवस 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

वज्रोली मुद्रा

  • इसमें आपको पूर्ण रेचन करके सांस को रोकना है, और वो भी जितनी देर सहजता से आप सांस को रोक सके। इस दौरान आपको वज्रनाड़ी का संकोचन विमोचन करना है। आपका ध्यान स्वाधिष्ठान चक्र पर केंद्रित रहना चाहिए। ये क्रिया प्रजनन संस्थान को सबल बनाती है और यौन रोग में भी काफी लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
world yoga day 2021 Yoga helps in strengthening the lungs during the corona period
विश्व योग दिवस 2021 - फोटो : iStock

वायु भक्षण

  • इसमें आपको हवा को जानबूझकर अपने कंठ से अन्न नली में निगलना है, जिस तरह आप खाना खाते हैं ठीक उसी तरह। ऐसे में ये हवा तुरंत डकार के रूप में वापस आएगी। इसमें जब आप वायु को निगलते हैं तो इससे आपके कंठ पर जोर पड़ता है, और हवा पेट में जाकर वापस बाहर लौट आती है। इसे करने से अन्न नलिका शुद्ध और मजबूत होती है। इसके अलावा इसे करने से फेफड़े भी शुद्ध और मजबूत बनते हैं।
विज्ञापन
world yoga day 2021 Yoga helps in strengthening the lungs during the corona period
विश्व योग दिवस 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

पूर्ण भुजा शक्ति विकासक क्रिया

  • इसमें आपको करना ये है कि आपको सावधान मुद्र में खड़े होना है, और इसके बाद दोनों पैरों के पंजों को आपस में मिलाना है। फिर अपनी भुजाओं को सीधा करना है, जबकि कंधों को पीछे खींचना है और सीने को तानकर रखना है। ऐसा करने से फेफड़ों की कार्यक्षणता बढ़ती है। साथ ही प्राणशक्ति का स्तर भी बढ़ता है, जिससे व्यक्ति दिनभर चुस्त रहता है। कंधों की जकड़न दूर होने के साथ ही भुजाओं की मांसपेशियां मजबूत होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed