फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2021: क्या है इस बार की थीम, इस दिन के बारे में यहां जानें सबकुछ

Mon, 03 May 2021 11:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 03 May 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
World Press Freedom Day 2021 theme history and significance Learn everything about this day here
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2021 - फोटो : istock

आप दिनभर टेलीविजन पर न्यूज चैनल देखते होंगे, सुबह-सवेरे अखबार पढ़ते होंगे और अपने मोबाइल पर कई न्यूज वेबसाइट के जरिए खबरों से रूबरू होते होंगे। मतलब देश-दुनिया में कुछ भी घटित हो, प्रेस बिना देरी के आप तक वो सबकुछ पहुंचाती है, जिसका सरोकार सीधा आपसे होता है। वहीं, दुनिया भर में प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं भी होती हैं, और प्रेस को लोकतंत्र का चौधा स्तंभ भी कहा जाता है। हर साल तीन मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं इस दिन के बारे में कुछ खास बातें।

World Press Freedom Day 2021 theme history and significance Learn everything about this day here
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2021 - फोटो : istock

साल 1997 से हर साल मनाया जा रहा है ये दिन

  • दरअसल, प्रेस की आजादी को सम्मान देने और उसके महत्व को रेखांकित करने के लिए तीन मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। यूनेस्को साल 1997 से हर साल तीन मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर गिलेरमो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम पुरस्कार भी दिया जाता है। यहां आपको बता दें कि ये पुरस्कार उस व्यक्ति या संस्थान को दिया जाता है जिसने प्रेसी की आजादी के लिए उल्लेखनीय कार्य किया हो।
World Press Freedom Day 2021 theme history and significance Learn everything about this day here
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2021 - फोटो : istock

इस साल की थीम

  • हर साल विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की एक थीम होती है और इस साल 2021 की थीम है 'लोगों के अच्छे के लिए सूचना।' प्रेस का हमेशा से दायित्व रहा है कि वो हर एक जानकारी को बिल्कुल सटीक और सही तरीके से लोगों तक पहुंचाएं, ताकि लोगों को उस खबर के बारे में उतना ही सच पता चल सके, जितना की वास्तविक रूप से उस खबर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Press Freedom Day 2021 theme history and significance Learn everything about this day here
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2021 - फोटो : istock

आज का प्रेस बेहद महत्व रखता है

  • एक समय था जब प्रेस की अहमियत उतनी नहीं हुआ करती थी, जितना आज के समय में है। आज प्रेस और उसके अन्य आधुनिक स्वरूप जिसे मीडिया कहा जाता है की अहमियत बढ़ी है। इंटरनेट की मदद से आज सूचनाएं पलक झपकते ही एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाती हैं। ऐसे में प्रेस की भूमिका बढ़ी है, और महत्व भी।
विज्ञापन
World Press Freedom Day 2021 theme history and significance Learn everything about this day here
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2021 - फोटो : Twitter

कलम में बहुत ताकत

  • एक कहावत है कि तो काम बड़ी-बड़ी तोप, तलवार या गोली नहीं कर सकती, वो काम एक कलम कर सकती है। प्रेस जो काम कर रही है वो बेहद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण है। कई बार इस कलम के आगे बड़े-बड़े धुरंधरों ने भी हार मानी है। किसी सच को बाहर लाने में, किसी घोटाले से जुड़े सच को जनता के सामने रखने में, किसी का पर्दाफाश करने में आदि में प्रेस अहम भूमिका निभाता है और सच को जनता के सामने लाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed