Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
world laughter day 2021 Learn how the beginning of this day every person in life should keep laughing
{"_id":"608d3e898ebc3ed9b81a2d6b","slug":"world-laughter-day-2021-learn-how-the-beginning-of-this-day-every-person-in-life-should-keep-laughing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व हास्य दिवस 2021: ऐसे हुई थी इस दिन की शुरुआत, जानिए क्यों है हंसना जरूरी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
विश्व हास्य दिवस 2021: ऐसे हुई थी इस दिन की शुरुआत, जानिए क्यों है हंसना जरूरी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 02 May 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
विश्व हास्य दिवस 2021
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमारी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं, जिनके कारण हम कई बार खुश होते हैं तो कई बार उदास भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भले ही हालात कैसे भी हो, लेकिन व्यक्ति को हमेशा खुश और हंसता हुआ रहना चाहिए। हम बात हंसने की इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि हर साल मई के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस मनाया जाता है और इस साल ये दिन दो मई को मनाया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस दिन की शुरुआत कैसे हुई? शायद नहीं, तो चलिए आपको इस दिन के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
2 of 6
विश्व हास्य दिवस 2021
- फोटो : istock
विश्व हास्य दिवस को अमल में लाने का श्रेय योग आंदोलन के संस्थापक डॉक्टर मदन कटारिया को जाता है। 11 जनवरी 1998 को उन्होंने पहली बार विश्व हास्य दिवस मनाया था। इसके पीछे उनका उद्देश्य समाज के बढ़ते तनाव को कम करके उन्हें सुखी जीवन जीने की सीख देना था। ऐसे में तब से लेकर अब हर साल मई महीने के पहले रविवार को इस दिन को मनाया जाता है।
3 of 6
विश्व हास्य दिवस 2021
- फोटो : iStock
इसलिए जरूरी है हंसना
हमारे जीवन में कई तरह के तनाव होते हैं, जिसकी वजह से व्यक्ति परेशान रहता है। वहीं, आजकल तो चारों तरफ के हालात देखकर व्यक्ति वैसे ही परेशान रहता है। लेकिन हमें अपनी जिंदगी में जरूर खुश रहना चाहिए और हंसना चाहिए। लोग इस बात को नहीं जानते हैं कि बात करते समय हम जितनी ऑक्सीजन लेते हैं, उससे छह गुना ज्यादा ऑक्सीजन हम हंसते समय लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विश्व हास्य दिवस 2021
- फोटो : istock
हंसना हमारे शरीर के लिए इसलिए भी जरूरी होता है, क्योंकि इससे हमारे शरीर में रक्त का संचार तीव्र गति से होता है। वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि हंसने से खून बढ़ता है। इसलिए व्यक्ति को हंसते रहना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
विश्व हास्य दिवस 2021
- फोटो : social media
जो लोग तनाव से ग्रसित होते हैं, उन्हें भी मनोवैज्ञानिक हंसते रहने की सलाह देते हैं। दरअसल, जब आप मुस्कुराते हैं, तो आपका मस्तिष्क अपने आप सोचने लगता है कि आप खुश हैं और फिर ये प्रक्रिया पूरे शरीर में प्रवाहित करता है और आप सुकून महसूस करने लगते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।