फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Nature Conservation Day 2020: क्यों जरूरी है प्रकृति का संरक्षण, जानें इस खास दिवस का महत्व

Tue, 28 Jul 2020 11:10 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 28 Jul 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
World Nature Conservation Day 2020 News in Hindi: Theme, History, Significance And Importance Of Nature Conservation Day
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2020 - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

जल, जंगल और जमीन, इन तीन तत्वों के बिना प्रकृति की कल्पना नहीं की जा सकती है। जंगल हैं तो वन्य जीव हैं। जल है तो जलीय जीवों का अस्तित्व है और उससे भी ज्यादा अहम हमारे जीवन का अस्तित्व है। दुनिया में सबसे समृद्ध देश वही हुए हैं, जहां जल, जंगल और जमीन पर्याप्त मात्रा में हों। हमारा देश नदियों, जंगल और वन्य जीवों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। प्रकृति बची रहेगी, तभी जीवन बचेगा। इसी के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से हर साल 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है। 

World Nature Conservation Day 2020 News in Hindi: Theme, History, Significance And Importance Of Nature Conservation Day
Nature - फोटो : pexel

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का महत्व 

  • इस दिवस के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को लेकर दुनियाभर के लोगों के बीच जागरूकता पैदा की जाती है। एक स्वस्थ माहौल ही स्थिर और उत्पादक समाज की बुनियाद होता है और विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस भी ऐसे ही विचारों पर आधारित है। इस दिवस की महत्ता इसलिए भी है कि प्रकृति संरक्षण के जरिए ही मौजूदा और आनेवाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित और कल्याण सुनिश्चित किया जा सकता है।
World Nature Conservation Day 2020 News in Hindi: Theme, History, Significance And Importance Of Nature Conservation Day
Nature love - फोटो : Pexels

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का उद्देश्य

  • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का उद्देश्य प्रकृति के संरक्षण के लिए जरूरी कदम उठाना है। प्रकृति में असंतुलन होने के कारण ही हमें आपदाओं का सामना करना पड़ता है। ग्लोबल वॉर्मिंग, महामारियां, प्राकृतिक आपदा, तापमान का अनियंत्रित तौर पर बढ़ता जाना आदि समस्याएं प्रकृति में असंतुलन के कारण ही पैदा होती हैं। देश पहले से ही कोरोना महामारी से जूझ रहा है और कई राज्य बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा झेल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार कई भूकंप भी आ चुका है और आगे भी आने की संभावना जताई गई है। हम छोटे-छोटे प्रयासों से प्रकृति का संरक्षण कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Nature Conservation Day 2020 News in Hindi: Theme, History, Significance And Importance Of Nature Conservation Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रकृति संरक्षण के लिए भारत डिस्कवरी डॉट ऑर्ग ने कुछ जरूरी प्रयासों की ओर ध्यान दिलाया है: 

  • जंगलों को न काटे। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं
  • पानी का उपयोग तब ही करें जब आपको जरूरत हो। उपयोग किए गए पानी का चक्रीकरण करें।
  • जमीन के पानी को फिर से स्तर पर लाने के लिए वर्षा के पानी को सहेजने की व्यवस्था करें।
  • जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, मृदा प्रदूषण न करें। ध्वनि प्रदूषण को सीमित करें। 
विज्ञापन
World Nature Conservation Day 2020 News in Hindi: Theme, History, Significance And Importance Of Nature Conservation Day
Online payment - फोटो : Social Media
  • कार्बन जैसी नशीली गैसों का उत्पादन बंद करे।
  • प्लास्टिक, पॉलीथिन इस्तेमाल करना बंद करें और कागज, जूट या कपड़े की थैली इस्तेमाल करें।
  • बिजली बचाएं, जिस कमरे मे कोई ना हो उस कमरे का पंखा और लाईट बंद कर दें।
  • इंटरनेट के इस युग में, सारे बिलों का भुगतान ऑनलाइन करें तो इससे ना सिर्फ हमारा समय बचेगा बल्कि कागज के साथ पेट्रोल-डीजल भी बचेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed