Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parents day 2020: आखिर क्यों मनाया जाता है पेरेंट्स डे, कैसे हुई थी इसकी शुरुआत?

Sun, 26 Jul 2020 04:13 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 26 Jul 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Happy parents day 2020 when is it and why do we celebrate this day
Parents day 2020 - फोटो : Pixabay

माता-पिता को भगवान से भी ऊपर माना जाता है। हालांकि पिछले कुछ दशकों में इंसान की जीवनशैली में एक बड़ा परिवर्तन आया है, जिसकी वजह से भावनात्मक रिश्ते काफी हद तक कमजोर हो गए हैं, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं। इसी रिश्ते को बरकरार रखने और जीवन में माता-पिता के महत्व की याद दिलाते रहने के लिए हर साल जुलाई महीने के चौथे रविवार को 'पेरेंट्स डे' (parents day) मनाया जाता है। पहली बार दक्षिण कोरिया में इसे 8 मई, 1973 को मनाया गया था। दरअसल, पहले दक्षिण कोरिया में मातृ दिवस और पितृ दिवस अलग-अलग मनाया जाता था, लेकिन बाद में इसे एक करके 'पेरेंट्स डे' मनाने का फैसला किया गया। 

Trending Videos
Happy parents day 2020 when is it and why do we celebrate this day
Parents day 2020 - फोटो : Pixabay

दुनिया के कई देशों में मनाए जाने वाले 'पेरेंट्स डे' की शुरुआत आधिकारिक रूप से साल 1994 में अमेरिका में हुई थी। तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने इसकी शुरुआत की थी। उसके बाद से हर साल राष्ट्रीय पेरेंट्स डे मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य माता-पिता के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करना है। इसकी खुशी में लोग अपने माता-पिता को तरह के गिफ्ट्स देते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। 

Happy parents day 2020 when is it and why do we celebrate this day
Parents day 2020 - फोटो : Pixabay

अलग-अलग देशों में 'पेरेंट्स डे' अलग-अलग दिन मनाया जाता है। जहां भारत और अमेरिका में इसे जुलाई के चौथे रविवार को मनाया जाता है तो वहीं वियतनाम में 7 जुलाई को, फिलीपींस में दिसंबर के पहले सोमवार को मनाया जाता है। हालांकि कई देशों में इसे जून महीने में भी मनाया जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy parents day 2020 when is it and why do we celebrate this day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अफ्रीकी देश कांगो में भी हर साल एक अगस्त को 'पेरेंट्स डे' मनाया जाता है। वहां इसे 'सिकू या वजाजी' के नाम से जाना जाता है। कांगो में इसकी शुरुआत साल 1979 में हुई थी। यहां के लोग 'पेरेंट्स डे' पर हर साल अपने माता-पिता को कुछ न कुछ उपहार जरूर देते हैं।  

विज्ञापन
Happy parents day 2020 when is it and why do we celebrate this day
Parents day 2020 - फोटो : Pixabay

जीवन में आगे बढ़ने को लेकर माता-पिता का एक अहम योगदान होता है। बच्चों के जन्म लेने से पहले से ही माता-पिता को न जाने कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि जिंदगी की भागदौर में अक्सर लोग अपने पेरेंट्स को समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में 'पेरेंट्स डे' की शुरुआत की गई है, ताकि लोग इस दिन लोग अपने माता-पिता का आभार प्रकट कर सकें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed