फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Hindi Day 2024: विश्व हिंदी दिवस पर इन शुभकामना संदेशों के जरिए लोगों को करें हिंदी के लिए प्रोत्साहित

Wed, 10 Jan 2024 09:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 10 Jan 2024 09:11 AM IST
सार

हिंदी बोलने पर गर्व करते हुए विश्व हिंदी दिवस के आकर्षक और प्रेरणादायक संदेश भेज सकते हैं।

विज्ञापन
World Hindi Day 2024 Wishes Quotes Slogan Awareness Messages Whatsapp Facebook Status in Hindi
World Hindi Day 2024 - फोटो : Amar Ujala

World Hindi Day 2024 Wishes : विश्व आज हिंदी दिवस मना रहा है। हर साल 10 जनवरी को वैश्विक स्तर पर विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं। हिंदी भाषियों के लिए यह गौरवपूर्ण दिन होता है। दुनियाभर में हिंदी भाषा के जानकार रहते हैं। उन सभी हिंदी भाषियों को एकजुट करने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है। साथ ही हिंदी की उपयोगिता से लोगों को अवगत कराना भी विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 10 जनवरी 1975 से हुई।



पहली बार महाराष्ट्र के नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हुआ। उस सम्मेलन में लगभग 30 देशों को 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसके बाद यूरोपीय देश नॉर्वे में भारतीय दूतावास में पहला विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। हालांकि भारत 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाता है।

जन-जन तक हिंदी भाषा को पहुंचाने, हिंदी के प्रति जागरूकता फैलाने और हिंदी के महत्व के प्रचार-प्रसार के लिए अपनों को आज के दिन हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भेजें। हिंदी बोलने पर गर्व करते हुए विश्व हिंदी दिवस के आकर्षक और प्रेरणादायक संदेश भेज सकते हैं।

World Hindi Day 2024 Wishes Quotes Slogan Awareness Messages Whatsapp Facebook Status in Hindi
विश्व हिंदी दिवस - फोटो : amar ujala

कबीर का गायन है हिंदी,
सरल शब्दों में कहा जाए,
तो जीवन की परिभाषा है हिंदी।

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

World Hindi Day 2024 Wishes Quotes Slogan Awareness Messages Whatsapp Facebook Status in Hindi
विश्व हिंदी दिवस - फोटो : amar ujala

हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं,
हमारी पहचान भी है।
तो आइए हिंदी बोलें,
हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं।

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
World Hindi Day 2024 Wishes Quotes Slogan Awareness Messages Whatsapp Facebook Status in Hindi
विश्व हिंदी दिवस - फोटो : amar ujala

हम सब का अभिमान है हिंदी
भारत देश की शान है हिंदी।

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

विज्ञापन
World Hindi Day 2024 Wishes Quotes Slogan Awareness Messages Whatsapp Facebook Status in Hindi
विश्व हिंदी दिवस 2024 - फोटो : amar ujala

विविधताओं से भरे इस देश में
लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी
हिंदी मातृभाषा हमारी है।

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed