World Hindi Day 2024 Motivational Quotes: 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारत की राजभाषा है। हिंदी भाषी लोग भारत ही नहीं पूरे विश्व में फैले हुए हैं, उन्हें एकजुट करने और हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। कई महान हस्तियों ने भी हिंदी के महत्व के बारे में बताते हुए उसके उपयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया। विश्व हिंदी दिवस के मौके पर महान व्यक्तित्व के अनमोल विचार पढ़ें और प्रसारित करें ताकि हिंदी भाषा को बढ़ावा मिल सके।
World Hindi Day 2024: महान हस्तियों के अनमोल विचार, हिंदी बोलने के लिए करते हैं प्रेरित
मैं दुनिया की सभी भाषाओं की इज्जत करता हूं, पर मेरे देश में हिंदी की इज्जत न हो, ये मैं सह नहीं सकता।
आचार्य विनोबा भावे
प्रांतीय ईर्ष्या-द्वेष को दूर करने में जितनी सहायता हिंदी प्रचार से मिलेगी, उतनी दूसरी किसी चीज से नहीं मिल सकती।
सुभाष चंद्र बोस
हमारा नागरी लिपि दुनिया की सबसे वैज्ञानिक लिपि है।
राहुल सांकृत्यायन
राष्ट्रभाषा के बिना राष्ट्र गूंगा है।
महात्मा गांधी