Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई दूज के मौके पर हाथों में लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

Tue, 10 Nov 2026 03:31 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 10 Nov 2026 03:31 PM IST
सार

Bhai Dooj Mehndi Designs 2026: भाई दूज के मौके पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप आसान और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें अरेबिक, फ्लोरल और मंडला पैटर्न के कई खूबसूरत विकल्प शामिल हैं। खास बात यह है कि इन डिजाइन्स को कम समय में आसानी से हाथों पर लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Bhai dooj 2026 easy and beautiful mehndi designs for hands
ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन - फोटो : Amar Ujala

Bhai Dooj Trendy Mehndi Designs For Hands: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और अपनापन दर्शाता है। इस खास मौके पर महिलाएं सजने-संवरने के साथ हाथों में मेहंदी लगाना भी पसंद करती हैं। त्योहार के लिए फ्लोरल, मंडला, अरेबिक, बेल और मिनिमल मेहंदी डिजाइन अच्छे विकल्प हो सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास मेहंदी लगाने के लिए ज्यादा समय नहीं है, तो हथेली के बीच में छोटा फूल, उंगलियों पर बारीक पैटर्न और कलाई पर बेल बनाकर भी हाथों को खूबसूरत फेस्टिव लुक दे सकती हैं।

 



अगर आप भाई दूज के लिए मेहंदी लगाने की तैयारी कर रही हैं, तो यहां कुछ आसान और खूबसूरत डिजाइन के विकल्प देख सकती हैं। इन मेहंदी पैटर्न को कम समय में हाथों पर बनाकर अपने फेस्टिव लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।
Trending Videos
Bhai dooj 2026 easy and beautiful mehndi designs for hands
भाई दूज लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : Adobe Stock
मंडला मेहंदी डिजाइन
 


अगर आप पारंपरिक मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद करती हैं, तो मंडला पैटर्न एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस डिजाइन में हथेली के बीचों-बीच गोल आकृति बनाकर उसके चारों ओर छोटी-छोटी पंखुड़ियों और बारीक पैटर्न से सजावट की जाती है। इसकी खासियत है कि कम जगह में बनने के बावजूद यह हाथों को आकर्षक और खूबसूरत लुक देता है।

Bhai dooj 2026 easy and beautiful mehndi designs for hands
भाई दूज लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : Adobe Stock
मिनिमल मेहंदी डिजाइन



अगर आपके पास मेहंदी लगाने के लिए कम समय है, तो मिनिमल डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें हथेली के बीच में छोटा फूल, उंगलियों पर बारीक पत्तियों के पैटर्न और कलाई के पास पतली बेल बनाई जाती है। इस डिजाइन को तैयार करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और यह हाथों को खूबसूरत लुक देने के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ भी अच्छा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhai dooj 2026 easy and beautiful mehndi designs for hands
भाई दूज लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : Adobe Stock
अरेबिक मेहंदी डिजाइन



कम समय में हाथों को भरा-भरा और आकर्षक लुक देने के लिए अरेबिक मेहंदी डिजाइन अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें फूलों, पत्तियों और घुमावदार बेलों के पैटर्न बनाए जाते हैं। इस डिजाइन को हाथ के एक कोने से शुरू करके उंगलियों तक बेल के रूप में आगे बढ़ाया जाता है।इसकी खासियत है कि कम समय में तैयार होने के बावजूद यह हाथों को स्टाइलिश और खूबसूरत लुक देता है।

विज्ञापन
Bhai dooj 2026 easy and beautiful mehndi designs for hands
भाई दूज लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : Adobe Stock
बेल मेहंदी डिजाइन



अगर आप पूरी हथेली पर मेहंदी लगाने से बचना चाहती हैं, तो उंगलियों और कलाई पर बेल पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। इस डिजाइन में छोटी-छोटी पत्तियों, फूलों और बारीक जाल के पैटर्न को शामिल किया जाता है। यह मेहंदी डिजाइन कम समय में तैयार होने के साथ हाथों को सिंपल और आकर्षक लुक भी देता है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed