वंदना त्यागी
आपने पिछले साल ही नया स्वेटर खरीदा था। इस साल उसमें रोएं उठ गए। आपके गरम सूट का समय से पहले ही सारा ग्रेस खत्म हो गया, जिस वजह से अब यह पहनने में अच्छा नहीं लगता। इस विषय पर आपने बहुत से लोगों को कहते सुना होगा कि ऊनी कपड़ों को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है, लेकिन केयर कैसे करनी है, यह कोई नहीं बताता, तभी तो हर साल आपके नए कपड़े खराब दिखने लगते हैं।
पहला स्टेप धुलाई
ऊनी कपड़ों को सालों-साल नया, चमकदार और बदबू मुक्त रखने के लिए सबसे पहला और जरूरी कदम है, सही तरह से सफाई करना। आप ऊनी कपड़ों को धोने के लिए ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, क्योंकि लगातार गर्म पानी से कपड़े धोने से उनका रंग फीका होने लगता है और सिकुड़न आ जाती है। साथ ही अगर आप वाशिंग मशीन में कपड़े धो रही हैं तो लिक्विड डिटर्जेंट का उपयोग करें और मशीन में वूलन या डेलिकेट कपड़े वाली प्रोग्रामिंग सेट करें। ऐसा करने से ऊनी कपड़े खराब नहीं होंगे।
2 of 6
सुखाने का सही तरीका
- फोटो : instagram
सुखाने का सही तरीका
धोने के बाद आप कभी भी ऊनी कपड़े को सीधे धूप में न सुखाएं, क्योंकि इससे उसका रंग फीका पड़ सकता है। साथ ही आपको अपने कीमती ऊनी कपड़े को हमेशा प्राकृतिक तरीके से सुखाना चाहिए, लेकिन एक निश्चित समय तक, ताकि उसका रंग या आकार खराब न हो।
3 of 6
जहां नमी न हो
- फोटो : instagram
जहां नमी न हो
ऊनी कपड़ों को कभी भी ऐसी अलमारी या संदूक में न रखें, जहां नमी और सीलन आती हो। ऐसा करने से कपड़ों में सीलन और बदबू आ सकती है और कभी-कभी तो उनके रेशे भी खराब हो जाते हैं, जिस वजह से ऐसे कपड़े पहनने में शर्म महसूस होने होती है। साथ ही अगर किसी कारणवश कपड़ों में सीलन आ भी गई है तो उन्हें हल्की धूप में सुखा दें।
4 of 6
कैसे करें प्रेस
- फोटो : फ्रीपिक
कैसे करें प्रेस
ऊनी कपड़ों पर भी सिलवटें आती हैं। सिलवटों को हटाने के लिए आप प्रेस करती होंगी, लेकिन कपड़ा प्रेस पर ही चिपक जाता है और आपकी ड्रेस, स्वेटर या कोट, जिसे भी आप प्रेस कर रही थीं, खराब हो जाता है। ऐसा न हो, इसके लिए प्रेस करते समय उनके ऊपर अखबार, दुपट्टा या तौलिया रखें। ऐसा करने से कपड़ा प्रेस पर नहीं चिपकता, शेप खराब नहीं होती और गर्माहट भी बरकरार रहती है।
5 of 6
ऊनी कपड़ों से रोएं कैसे निकालें
- फोटो : Amar Ujala
पिलिंग (रोएं) निकालें
ऊनी कपड़ों में रोएं उभरना सामान्य समस्या है। इसके लिए आप ऊन शेवर या पिलिंग रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं, जो आसानी से उन्हें हटा देता है। साथ ही रोए निकालने के लिए आजकल एक टूल आ रहा है, जिसे लिंट रिमूवर कहते हैं। यह आपके महंगे से महंगे कपड़े से आसानी से रोएं निकाल देता है, वह भी बिना कपड़ों को खराब किए। प्यूमिक स्टोन की मदद से भी आप रोएं हटा सकती हैं।