Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिंता: डिजिटल लाइफस्टाइल शरीर को बना रही है बीमार, जानिए फिर कैसे रखें सेहत का ख्याल

Mon, 16 Nov 2026 09:57 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Nov 2026 09:57 PM IST
सार

डिजिटल तकनीक ने जिंदगी आसान की है, लेकिन ज्यादा स्क्रीन टाइम और लंबे समय तक बैठे रहने की आदत सेहत पर असर डाल सकती है। इससे नींद, आंखों, मांसपेशियों और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन
How Digital Lifestyle Habits Are Affecting Your Health know Excessive Screen Time risk
मोबाइल-कंप्यूटर का बढ़ता इस्तेमाल - फोटो : Amarujala.com/AI

सुबह आंख खुलते ही मोबाइल चेक करना, दिनभर लैपटॉप पर काम और रात को सोने से पहले सोशल मीडिया स्क्रॉल करना अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। डिजिटल तकनीक ने कामकाज, पढ़ाई और लोगों के संबंधों को आसान जरूर बनाया है, पर इसके साथ इसने सेहत के लिए कई तरह की मुश्किलें भी खड़ी कर दी हैं।



मोबाइल-लैपटॉप से घिरे रहने के कारण  हमारी शारीरिक गतिविधियां भी कम होती जा रही हैं। लोग घंटों एक ही जगह बैठकर काम करते रहते हैं। इसका असर सिर्फ आंखों की समस्याओं तक सीमित नहीं है। लंबे समय तक बैठे रहना, देर रात तक मोबाइल चलाना और नींद पूरी न करना मोटापा, डायबिटीज, हाई बीपी और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है।

मसलन डिजिटल लाइफस्टाइल ने समय के साथ कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को काफी बढ़ा दिया है।

Trending Videos
How Digital Lifestyle Habits Are Affecting Your Health know Excessive Screen Time risk
डिजिटल लाइफस्टाइल का सेहत पर असर - फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, बच्चों और किशोरों में बढ़ता स्क्रीन टाइम नींद, शारीरिक फिटनेस और उनके व्यवहार को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में सवाल है कि डिजिटल लाइफस्टाइल के इस दौर में तकनीक का इस्तेमाल करते हुए खुद को स्वस्थ कैसे रखा जा सकता है?

डॉक्टर कहते हैं, डिजिटल लाइफस्टाइल की सबसे बड़ी समस्या है शारीरिक गतिविधियों में कमी। ऑफिस में लैपटॉप के सामने बैठना, घर आकर मोबाइल देखना और खाली समय में टीवी या गेम खेलना शरीर को लंबे समय तक निष्क्रिय रखता है।
 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, ज्यादा समय तक निष्क्रिय रहने से हृदय रोग, डायबिटीज और कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। 
How Digital Lifestyle Habits Are Affecting Your Health know Excessive Screen Time risk
नींद की समस्याओं का खतरा - फोटो : Freepik.com

नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है असर

रात में देर तक मोबाइल चलाने से सोने का समय आगे बढ़ जाता है। लगातार नोटिफिकेशन देखना, वीडियो स्क्रॉल करना और ऑनलाइन रहने की आदत दिमाग के आराम करने के समय को भी कम कर देती है।
 

  • नींद पूरी न होने पर अगले दिन थकान, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी महसूस हो सकती है। 
  • किशोरों में देर रात तक स्क्रीन के इस्तेमाल और नींद की कमी के कारण मूड तथा व्यवहार से जुड़ी समस्याओं का जोखिम देखा गया है।


आंखों, गर्दन और कमर की परेशानी

लगातार स्क्रीन देखने से आंखों में सूखापन-जलन, धुंधलापन और सिरदर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। लंबे समय तक गलत मुद्रा में बैठने से गर्दन, कंधे और कमर में दर्द भी बढ़ सकता है।
 

  • कंप्यूटर या मोबाइल इस्तेमाल करते समय स्क्रीन को आंखों के अनुकूल ऊंचाई पर रखें, बीच-बीच में नजर स्क्रीन से हटाएं और बैठने की मुद्रा सही रखें। नियमित छोटे ब्रेक लेने से मांसपेशियों पर पड़ने वाला दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Digital Lifestyle Habits Are Affecting Your Health know Excessive Screen Time risk
मोबाइल फोन अधिक इस्तेमाल - फोटो : Freepik

डिजिटल आदतों को कैसे बनाएं सेहत के अनुकूल?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चूंकि हम चाहकर भी मोबाइल-कंप्यूटर से दूर नहीं हो सकते, ऐसे में इनके इस्तेमाल के साथ हमें कुछ आदतों पर ध्यान देने की जरूरत है जिससे स्वास्थ्य जोखिमों को कम किया जा सके।
 

  • काम के बीच नियमित अंतराल पर उठकर थोड़ा चलें।
  • रोजाना पैदल चलने या दूसरी शारीरिक गतिविधि के लिए समय निकालें।
  • सोने से पहले मोबाइल और अन्य स्क्रीन का इस्तेमाल कम करें।
  • खाने के समय मोबाइल-टीवी न देखें।



--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed