How To Remove Smell From Blanket: सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाओं से बचने के लिए लोग ऊनी कपड़े और रजाई व कंबल निकाल लेते हैं। सर्दियां शुरू हो गई हैं तो लोगों ने रजाई व कंबल निकालना शुरू कर दिया है। महीनों बाद बक्से या दीवान में बंद ऊनी कपड़ों के साथ ही रजाई व कंबल से अजीब बदबू आने लगती है। ऊनी कपड़ों को तो आप धुल लेते हैं लेकिन भारी कंबल या रजाई को घर पर धुलना आसान काम नहीं होता है। ऐसे में बदबूदार रजाई- कंबल ओढ़ने का मन नहीं करता है। लेकिन ठंड से बचने के लिए ओढ़ना भी जरूरी है। बदबू दूर करने के लिए रजाई या कंबल में तेज धूप लगानी चाहिए लेकिन सर्दियों में कड़क धूप निकलना जरूरी नहीं, साथ ही धूप के इंतजार में रहने का वक्त भी नहीं होता है।
Winter Tips: रजाई और कंबल से आ रही है सीलन की बदबू तो अपनाएं ये तरीके, बिना धूप दूर हो जाएगी दुर्गंध
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:41 PM IST
सार
बाहर से ड्राई क्लीनिंग करना महंगा पड़ सकता है। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं, कुछ ट्रिक को अपनाकर बिना पैसा खर्च किए कंबल और रजाई की बदबू को दूर किया जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन