फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2019: धनतेरस पर गलती से भी ना करें इन 7 चीजों की खरीदारी, लक्ष्मी जी हो जाएंगी नाराज

Fri, 25 Oct 2019 06:56 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 25 Oct 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
what to buy on dhanteras 2019 and things to buy on dhanteras for goddess lakshmi blessings
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

धनतेरस के दिन अमीर हो या गरीब हर कोई कुछ न कुछ जरुर खरीदता है। अगर धनतेरस के दिन को खरीदारी का महादिन कहें तो ये कहना एकदम गलत नहीं होगा। दिवाली की शुरुआत भी धनतेरस के दिन से ही हो जाती है। धनतेरस वाले दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। दिवाली से संबंधित खरीदारी भी इसी दिन की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन जिस वस्तु की खरीदारी की जाएगी उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। बता दें कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें धनतेरस के दिन भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए। इन चीजों की खरीदारी करने से घर में सौभाग्य के बजाए घर में दुर्भाग्य आता है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में विस्तार से...

what to buy on dhanteras 2019 and things to buy on dhanteras for goddess lakshmi blessings
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लोहा
धनतेरस के दिन गलती से भी लोहे से बनी हुई चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। स दिन लोहा खरीदना बहुत अशुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन लोहे की खरीदारी करने से जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है।

what to buy on dhanteras 2019 and things to buy on dhanteras for goddess lakshmi blessings
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कांच
कांच यानी शीशे का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है। और राहु नीच का ग्रह माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन शीशे या शीशे की बनी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन काच से बनी चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
what to buy on dhanteras 2019 and things to buy on dhanteras for goddess lakshmi blessings
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

स्टील
धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। लेकिन बर्तन की खरीदारी करते समय स्टील के बर्तन न खरीदें। स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए।

विज्ञापन
what to buy on dhanteras 2019 and things to buy on dhanteras for goddess lakshmi blessings
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

तेल
धनतेरस के दिन तेल और तेल उत्पादों का खरीदारी करना शुभ नहीं माना जाता है। धनतेरस और दिवाली के दिन दिए जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत होती है इसलिए इन चीजों को आप धनतेरस से पहले ही खरीद लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed