फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में हीरो-हीरोइन के पहने हुए स्टाइलिश कपड़े आखिर जाते कहां हैं, जानें

Sat, 03 Feb 2018 09:14 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Feb 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
what happens to the outfits wear by bollywood actors in movie
dress
एक फिल्म में हीरो-हिरोइन को कई सारे कपड़े पहनने पड़ते हैं और यह कपड़े दोबारा कही नहीं दिखते। फिल्म ‘हीरोइन’ में करीना कपूर ने 130 ड्रेस पहनकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया था, तो वहीं 'एक्शन रिप्ले' में ऐक्ष्वर्या राय ने पहने थे 125 कॉस्ट्यूम पहने थे। फिल्म ‘देवदास’ में माधुरी दीक्षित ने और ‘रामलीला’ में दीपिका पादुकोढ ने 30 किलो का लहंगा पहना था। क्या आपने कभी सोचा है कि फिल्मों के बाद इन कपड़ों का क्या होता है... नहीं सोचा ना... आज हम आपको बताते है फिल्म खत्म होने पर क्या होता है इन कपड़ों का।
what happens to the outfits wear by bollywood actors in movie
dress
दोबारा करते हैं इस्तेमाल

वैसे तो जो रिवायत है, वो यह है कि फिल्म के खत्म होने के बाद उससे जुड़ा सारा सामान पेटियों में पैक करके प्रोडक्शन हाउस पहुंचा दिया जाता है। इन कपड़ों को दूसरी फिल्मों में ‘मिक्स एंड मैच’ करके इस्तेमाल कर लिया जाता है। हालांकि यह ड्रेस लीड एक्टर्स को नहीं पहनाए जाते हैं। मिड डे से बात करते हुए डिजाइनर आयशा खन्ना ने बताया कि फिल्म ‘बंटी और बबली’ के ‘कजरा रे’ गाने में जो ड्रेस ऐश्वर्या राय ने पहनी थी उसे फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के एक गाने में बैकग्राउंड डांसर के लिए दोबारा इस्तेमाल किया गया था।
what happens to the outfits wear by bollywood actors in movie
dress
खरीद लेते हैं फैंस

बॉलीवुड सितारों के फैन्स की दिवानगी का कोई हाल नहीं। कई फैंस अपने फेवरेट स्टार की इस्तेमाल की हुई चीजों के लिए लाखों करोड़ों तक खर्च करने को तैयार रहते हैं। सलमान के एक फैन ने उनका तौलिया डेढ़ लाख में खरीदा था। सलमान ने यह तौलिया  फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
what happens to the outfits wear by bollywood actors in movie
dress
नीलामी कर दी जाती है

कई बार हीरो-हिरोइन द्वारा फिल्मों में पहने कपड़ों की नीलामी कर दी जाती हैं। नीलामी से आए पैसों को चैरिटी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जैसे फिल्म ‘देवदास’ में माधुरी दीक्षित ने जो हरे रंग का लहंगा पहना था वह लहंगा 3 करोड़ में बिका था।
विज्ञापन
what happens to the outfits wear by bollywood actors in movie
dress
याद के तौर पर ले लेते हैं स्टार्स 

कई बार फिल्म के हीरो-हिरोइन को किसी ड्रेस में अपना लुक इतना अच्छा लगता है कि वह उस ड्रेस को अपने साथ हा ले जाते हैं। इस ड्रेस को वह पहनते नहीं ब्लकि फिल्म से जुड़ी याद के तौर पर अपने पास रख लेते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed