फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं वायरल फीवर के लक्षणों को कोरोना तो नहीं समझ बैठे हैं आप? जानिए इन दोनों के बीच अंतर

Tue, 30 Jun 2020 12:49 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 30 Jun 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
viral fever vs coronavirus symptoms and prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बारिश के मौसम ने दस्तक दे दी है। वैसे तो यह मौसम बहुत सुहाना होता है, जो सबको पसंद आता है। लेकिन मौसम में बदलाव होने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार यानी वायरल फीवर जैसी समस्याएं भी लोगों को बहुत परेशान करती हैं। वायरल बुखार की समस्या होने पर कुछ सावधानियां को बरता जाए, तो यह 4 से 6 दिन में अपने आप ठीक हो जाएगा। लेकिन इन दिनों कोरोना वायरस महामारी के कारण वायरल फीवर होने पर भी लोग डर जा रहे हैं। वायरल बुखार के लक्षण दिखाई देने पर अधिकांश लोग इसे कोरोना ही समझने लग रहे हैं। क्योंकि कोरोना वायरस के भी कुछ लक्षण वायरल बुखार जैसे होते हैं। अगर आप भी वायरल बुखार को कोरोना समझने की भूल कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से वायरल बुखार और कोरोना वायरस संक्रमण के बीच लक्षण को बताएंगे।

viral fever vs coronavirus symptoms and prevention
वायरल बुखार - फोटो : फाइल फोटो

क्या वायरल बुखार होना कोरोन वायरस का संक्रमण हो सकता है?
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण कफ, कोल्ड, फीवर, गले में खराश, खांसी, सिर में दर्द आदि समस्याएं होना एक आम बात है। लेकिन ये वायरल समस्याएं कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। हालांकि वायरल समस्याएं भी वायरस के वजह से ही होते हैं। लेकिन ये वायरस कोरोना वायरस से एकदम अलग हैं।

viral fever vs coronavirus symptoms and prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वायरल फीवर या कोरोना वायरस कैसे जानें?
साधारण तौर पर वायरल फीवर और कोरोना वायरस के लक्षण एक समान ही हैं, जैसे- सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराश और खांसी आदि। कोरोना वायरस भी शुरुआती चरण में वायरल फीवर के तरह ही लक्षण दिखाता है। अगर आप पिछले दो सप्ताह में ऐसे जगह से आए हैं, जहां कोरोना वायरल महामारी फैली हुई है या पिछले दो हफ्तों में आप किसी कोविड-19 पेशेंट के संपर्क में आए हैं, तभी आपको इस बात की शंका होनी चाहिए कि आपको कोरोना वायरस का संक्रमण हो सकता है। अन्यथा आपको परेशान होने की जगह वायरल फीवर की दवा लेने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
viral fever vs coronavirus symptoms and prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस और वायरल फीवर में अंतर
वायरल फीवर और कोरोना वायरस के बीच फर्क को समझने के लिए आपको सबसे पहले इनके लक्षणों को समझना जरूरी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति में तेज बुखार के साथ सूखी खांसी, सांस लेने में समस्या, मांसपेशियों व शरीर में दर्द, थकान आदि लक्षण दिखाई देते हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों पर ध्यान दें तो ज्यादातर मामले एसिम्टोमैटिक हैं। एसिम्टोमैटिक का मतलब मरीज में कोई लक्षण नहीं मिलना।

विज्ञापन
viral fever vs coronavirus symptoms and prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वहीं, वायरल फीवर के लक्षण कोरोना वायरस से थोड़े अलग हैं। वायरल फीवर की समस्या होने पर  बुखार के साथ सर्दी-जुकाम और कई बार हल्की खांसी की समस्या हो सकती है। अगर आप इसमें पैरासिटामॉल जैसी कुछ सामान्य दवाएं, गुनगुना पानी और काढ़े का सेवन करते हैं तो यह एक सप्ताह के अंदर पूरी तरह से ठीक हो जाती है। जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के साथ ऐसा नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed