Urmila Matondkar Fitness Secret : फिल्म मासूम से बतौर बाल कलाकार इंडस्ट्री में कदम रखने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड की रंगीला गर्ल के नाम से मशहूर हैं। भले ही वह फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी खूबसूरती और फिटनेस आज की अभिनेत्रियों को टक्कर देती है। उर्मिला मातोंडकर ने अपने से 10 साल छोटी उम्र के मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। हालांकि 8 साल की शादी को खत्म करने का फैसला लेने के बाद उर्मिला इन दिनों सुर्खियों में हैं।
50 साल की उर्मिला मातोंडकर को देखकर ये पता लगाना मुश्किल है कि उनकी उम्र क्या है। उनके चेहरे का निखार और फिटनेस 30 साल की अभिनेत्रियों जैसा ही है। उर्मिला घूमना पसंद करती हैं और अक्सर ही ट्रेवलिंग पर निकल जाती हैं। ये उनकी मेंटल फिटनेस के लिए अच्छी एक्सरसाइज की तरह ही है। हालांकि खानपान, संतुलित जीवनशैली और एक अच्छी दिनचर्या इस उम्र में भी उनके एक्टिव रहने का कारण है।
चेहरे पर निखार के साथ ही बाॅडी को शेप में रखने के लिए उर्मिला मातोंडकर के फिटनेस सीक्रेट के बारे में जान लीजिए। उनकी डाइट और वर्कआउट रूटीन के बारे में जानिए, जिसके कारण वह 50 की उम्र में भी कम उम्र की दिखती हैं।
2 of 6
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial/
शहद और नींबू पानी से दिन की शुरुआत
खुद को इस उम्र में भी फिट और जवान रखने के लिए उर्मिला एक हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करती हैं। उर्मिला मातोंडकर अपने दिन की शुरुआत सूरज की किरणों की रोशनी के साथ करती हैं। जल्दी उठकर वह रोजाना हेल्दी रूटीन अपनाती हैं, जैसे नींबू और शहद वाला पानी पीना। इससे उनका मेटाबाॅलिज्म और डाइजेशन बेहतर रहता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं।
3 of 6
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial/
जिम जाना नहीं भूलती उर्मिला
वह व्यायाम करना नहीं भूलती। हर दिन नियमित रूप से वह जिम में पसीना बहाती हैं और खुद को शेप में रखने के लिए अलग अलग वर्कआउट करती हैं। दैनिक व्यायाम हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में सहायक होते हैं जो कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ महत्वपूर्ण होते जाते हैं।
4 of 6
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial/
नियमित योगाभ्यास है दिनचर्या का हिस्सा
इसके साथ ही उर्मिला के दिनचर्या में योग भी शामिल है। योग न केवल उनके शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखता है, बल्कि उनकी मानसिक स्थिति को भी बैलेंस रखने में सहायक होता है। 40 की उम्र के बाद लोगों के लिए योग काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह लचीलापन बढ़ाने, शरीर और मस्तिष्क को रिलैक्स करने एवं तनाव कम करने में अधिक सहायक हो जाता है।
5 of 6
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial/
मेडिटेशन से मेंटल फिटनेस पर ध्यान
उर्मिला मेडिटेशन करना भी नहीं भूलती। ध्यान उन्हें मेंटली शार्प रखता है और स्ट्रेस को कम करता है। एकाग्रता के लिए, एंग्जाइटी को कम करने और संपूर्ण मानसिक स्वास्थ्य के सुधार में मेडिटेशन की भूमिका महत्वपूर्ण है। उम्र बढ़ने के साथ मेंटल फिटनेस उतनी ही जरूरी हो जाती है, जितनी फिजिकल फिटनेस।