फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pandit Deendayal Upadhyaya Quotes: अंत्योदय दिवस पर पढ़ें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अनमोल विचार

Wed, 25 Sep 2024 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 25 Sep 2024 06:00 AM IST
सार

पं. दीनदयाल उपाध्याय ने कई ऐसे अनमोल विचार दिए जो आज की पीढ़ि को आगे बढ़ने, राष्ट्र को सशक्त बनाने और शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए प्रेरित करते हैं। अंत्योदय दिवस के मौके पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के अनमोल वचन पढ़िए।

विज्ञापन
Antyodaya Diwas 2024 Pandit Deendayal Upadhyaya Motivational Quotes Thoughts Anmol Vichar in hindi
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

Pandit Deendayal Upadhyaya Motivational Quotes: जाने माने विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को मनाई जाती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की याद में अंत्योदय दिवस मनाया जाता है। अंत्योदय का अर्थ है "अंतिम व्यक्ति का उदय", अर्थात समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाना है। 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीब और दलितों की आवाज थे।  उन्होंने "अंत्योदय" का सिद्धांत प्रस्तुत किया, जिसका मतलब था समाज के सबसे निचले स्तर पर मौजूद व्यक्ति का उत्थान। ऐसे में यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जन्मे पं. दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक माने जाते हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने यह मान्यता दी कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होता, तब तक समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। इस विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते उनके जन्मदिन को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने कई ऐसे अनमोल विचार दिए जो आज की पीढ़ि को आगे बढ़ने, राष्ट्र को सशक्त बनाने और शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए प्रेरित करते हैं। अंत्योदय दिवस के मौके पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के अनमोल वचन पढ़िए।

Antyodaya Diwas 2024 Pandit Deendayal Upadhyaya Motivational Quotes Thoughts Anmol Vichar in hindi
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

नैतिकता के सिद्धांत किसी के द्वारा बनाए नहीं जाते, बल्कि खोजे जाते हैं।

Antyodaya Diwas 2024 Pandit Deendayal Upadhyaya Motivational Quotes Thoughts Anmol Vichar in hindi
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

शक्ति हमारे असंयत व्यवहार में नहीं बल्कि संयत कार्यवाही में निहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Antyodaya Diwas 2024 Pandit Deendayal Upadhyaya Motivational Quotes Thoughts Anmol Vichar in hindi
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

शिक्षा एक निवेश है, जिसमें शिक्षित व्यक्ति समाज की सेवा करेगा।

विज्ञापन
Antyodaya Diwas 2024 Pandit Deendayal Upadhyaya Motivational Quotes Thoughts Anmol Vichar in hindi
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

मानवीय ज्ञान सभी की अपनी संपत्ति है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed