बिग बॉस ओटीटी से सुर्खियों में आई एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनका अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल और बोल्ड अवतार लोगों को खूब पंसद आता है और इसकी वजह से उर्फी जावेद लाइमलाइट में भी खूब रहती हैं। आए दिन उनकी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।
उर्फी जावेद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली हैं। जन्म 15 अक्टूबर 1996 को जन्मी उर्फी का अंदाज अलग है। उर्फी ने बड़े भैया की दुल्हनिया में अवनी पंत की भूमिका निभाई थी जिसके बाद वह लोगों की नजरों में आईं। साल 2016 में टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली उर्फी कई शो में भी काम कर चुकी हैं। वह अपने फैशन की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। इसकी वजह से कई बार वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती हैं। आईए जानते हैं उर्फी जावेद की नेट वर्थ क्या है।
2 of 4
रॉयल लाइफस्टाइल जीती हैं उर्फी जावेद
- फोटो : instgram/urf7i
उर्फी जावेद ने दर्जनों धारावाहिक में काम किया है। उन्होंने दुर्गा, सात फेरों की हेराफेरी, बेपनाह, जीजी मां, डायन, रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी जैसे सीरियल में काम किया है। टीवी की दुनिया में उर्फी कई सालों से एक्टिव हैं। अब उर्फी जावेद लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं।
3 of 4
रॉयल लाइफस्टाइल जीती हैं उर्फी जावेद
- फोटो : instgram/urf7i
फैशन दीवा उर्फी जावेद ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। उनका फैशन देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। उर्फी की नेट वर्थ यानी कुल संपत्ति के बारे में कहीं नहीं जिक्र किया गया है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उर्फी जावेद के पास करीब 170 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि वह हर महीने दो से पांच मिलियन तक कमाई करती हैं। उर्फी एक्टिंग, मॉडलिंग और विज्ञापनों से अच्छी खासी कमाई करती हैं।
4 of 4
रॉयल लाइफस्टाइल जीती हैं उर्फी जावेद
- फोटो : instgram/urf7i
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए भी अच्छी खासी फीस लेती हैं। कहा जाता है कि उर्फी नें मुंबई में एक आलीशान फ्लैट लिया है जिसमें वह रहती हैं। इसके अलावा उनके पास गाड़ियों का भी कलेक्शन है। उर्फी के इंस्टाग्राम पर 20 लाख फाॅलोवर्स हैं।