तुषार कपूर को कौन नहीं जानता। अभिनेता जितेंद्र के बेटे और टीवी की क्वीन एकता कपूर के भाई तुषार कपूर की अपनी एक अलग पहचान है। 2001 में करीना कपूर खान के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले तुषार कपूर ने 'मुझे कुछ कहना है' फिल्म से बड़े पर्दे पर एंट्री की थी लेकिन मेन लीड एक्टर के तौर पर तुषार अपना कब्जा जमाए रखने में कामयाब नहीं हुए। अब गिनी चुनी फिल्मों में नजर आ रहे तुषार भले ही साल में एक फिल्म में ही नजर आते हैं लेकिन बड़े बैनर की इन फिल्मों में उनके रोल की सराहना जरूर होती है। तुषार कपूर बतौर एक्टर भले ही उतने सफल न हो सके हों लेकिन उनकी लाइफ स्टाइल किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं है। फिल्मी परिवार से आने वाले तुषार कपूर की कमाई करोड़ों में है। तुषार आलीशान घर में रहते हैं। उनके पास गाड़ियों का जबरदस्त कलेक्शन है। उनकी संपत्ति भी करोड़ों में है। चलिए जानते हैं कि तुषार कपूर की नेटवर्थ कितनी है और कैसी लाइफ जीते हैं तुषार कपूर।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कम फिल्मों के बाद भी आलीशान जीवन जीते हैं तुषार कपूर, महंगी कारों का है शौक
तुषार की नेटवर्थ
तुषार कपूर एक अभिनेता होने के साथ ही फिल्म निर्माता भी हैं। कई फिल्मों के निर्माण में तुषार की भूमिका रही है। उनकी नेटवर्थ करीब 37 करोड़ रुपए है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में तुषार कपूर की नेटवर्थ करीब 5 मिलियन रही।
तुषार कपूर की इनकम
अभिनेता तुषार कपूर के पास फिल्में कम हैं लेकिन विज्ञापन से वह लगभग 40 लाख रुपये तक की कमाई कर लेते हैं। एक फिल्म के लिए तुषार तीन करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। सालाना लगभग पांच करोड़ की इनकम तुषार करते हैं।
तुषार का कार कलेक्शन
बात करें तुषार कपूर के कार कलेक्शन की तो वह महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं। तुषार कपूर के पास पोर्शे काइएन, ऑडी क्यू 7 और बीएमडब्ल्यू हैं। ये सभी कार तुषार ने अपनी इनकम से खरीदी हैं।
तुषार कपूर का बंगला
उनका परिवार मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रहता है। जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके बंगले की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये है। हालांकि इस बंगले में उनका परिवार रहता है, जबकि तुषार जुहु में ही एक अलग अपार्टमेंट में रहते हैं। इसके अलावा तुषार की कई और प्रॉपर्टीज हैं, जिनसे वह 10 लाख रुपये महीना कमा लेते हैं।