फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tulsi Plant Care Tips: सर्दियों में तुलसी का पौधा सूखने से कैसे बचाएं? ये उपाय अपनाएंगे तो हरी-भरी रहेगी तुलसी

Mon, 05 Jan 2026 12:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 05 Jan 2026 12:53 PM IST
सार

Tulsi Plant Care in Winter:  सर्दी के मौसम में ठंडी हवा और पाले से तुलसी का पौधा सूख जाता है। इस मौसम में पौधे को हरा-भरा और खिला हुआ रखने के लिए कुछ गार्डनिंग टिप्स हैं, जिसे अपना सकते हैं।

विज्ञापन
Tulsi Plant Care in Winter Gardening Tips How To Save Tulsi From Drying In hindi
सर्दी में तुलसी सूखने से कैसे बचाएं - फोटो : Adobe Stock

Tulsi Plant Care in Winter: तुलसी सिर्फ एक पौधा नहीं, घर की ऊर्जा, आस्था और सेहत की रक्षक मानी जाती है। लेकिन जैसे ही सर्दी बढ़ती है, कई घरों में तुलसी का पौधा मुरझाने लगता है, पत्तियां झड़ने लगती हैं और धीरे-धीरे सूख जाता है। इसका कारण है कि तुलसी का पौधा ठंड सहन नहीं कर पाता और हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियां उसे खत्म कर देती हैं। अगर चाहते हैं कि सर्दियों में भी तुलसी का पौधा हरा भरा, सुरक्षित और जीवित रहे, तो कुछ टिप्स जरूर अपनाएं। तुलसी को सर्दी में बचाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं, सही समझदारी चाहिए। पाला, ज्यादा पानी और गलत जगह, बस यही तीन कारण हैं जो तुलसी को सुखा देते हैं।


 

Tulsi Plant Care in Winter Gardening Tips How To Save Tulsi From Drying In hindi
पौधे को ठंडी हवा और पाले से बचाएं - फोटो : Adobe stock

पौधे को ठंडी हवा और पाले से बचाएं

सर्दियों में तुलसी के पौधे का सबसे बड़ा दुश्मन है पाला और ठंडी हवा। तुलसी के गमले को खुली छत या खुले आंगन में छोड़ देना गलती है।

  • रात में गमले को दीवार के पास या ढकी हुई जगह रखें।
  • जरूरत हो तो पॉलिथीन, जूट बैग या कपड़े से हल्का कवर कर दें।
  • सुबह धूप निकलते ही कवर हटा दें।

 

Tulsi Plant Care in Winter Gardening Tips How To Save Tulsi From Drying In hindi
सही समय और सही मात्रा में धूप दें - फोटो : Adobe

सही समय और सही मात्रा में धूप दें

सर्दी में तुलसी को ज्यादा नहीं बल्कि सुबह की हल्की धूप चाहिए। पूरे दिन की तेज ठंड में छोड़ना नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर तरीका है कि रोज दो-तीन घंटे की सुबह की धूप और दोपहर की ठंडी हवा से बचाएं। बंद बालकनी या खिड़की के पास रखना सही विकल्प हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tulsi Plant Care in Winter Gardening Tips How To Save Tulsi From Drying In hindi
पौधे में पानी देने का सही तरीका - फोटो : Instagram

ज्यादा पानी न दें

सर्दियों में तुलसी के पौधे को बहुत कम पानी चाहिए। अधिक पानी जड़ों को सड़ा देता है, और पौधा अंदर से खत्म होने लगता है। ठंडक में पौधे को स्वस्थ रखने के लिए तभी पानी दें जब मिट्टी ऊपर से सूखी लगे। सप्ताह में 1–2 बार से ज्यादा पानी न डालें। सुबह के समय ही पानी दें, रात में बिल्कुल नहीं।

मिट्टी और ड्रेनेज मजबूत रखें

अगर मिट्टी भारी और पानी रोकने वाली होगी, तो सर्दी में तुलसी नहीं बचेगी। जरूरी है कि गमले में मिट्टी, रेत और गोबर की खाद का मिश्रण हो। गमले के नीचे छेद जरूर हो। महीने में एक बार हल्की जैविक खाद डालें।

विज्ञापन
Tulsi Plant Care in Winter Gardening Tips How To Save Tulsi From Drying In hindi
चाय पत्ती की खाद - फोटो : instagram

सूखी पत्तियां हटाते रहें

सूखी और पीली पत्तियां पौधे की ताकत खींच लेती हैं। सूखी पत्तियां नियमित हटाएं। सर्दी में ज्यादा छंटाई न करें और फूल आने पर पौधे को हल्का सहारा दें।

हल्का घरेलू उपाय भी कारगर

सर्दियों में महीने में एक बार गुनगुने पानी में थोड़ी गोबर की खाद मिलाकर दें या नीमखली की बहुत हल्की मात्रा डालें। ये पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed