फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस गर्मी घूम आइए भरतपुर की इन जगहों पर, मिलेगा जबरदस्त अनुभव

Thu, 01 Apr 2021 11:40 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 Apr 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
You can go to these places of Bharatpur in summer
rajasthan - फोटो : istock

घूमने वालों की पहली पसंद राजस्थान जरूर होता है। यहां कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं, जहां लोग जाना काफी पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक है भरतपुर, जिसे राजस्थान का पूर्वी द्वार भी कहते हैं। यहां की ऐतिहासिक इमारतें-किले, प्राचीन मंदिर, मनोरंजन स्थल पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। ऐसे में अगर आप कभी यहां घूमने नहीं गए हैं, तो इस बार आप यहां का रूख कर सकते हैं और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौट सकते हैं। तो चलिए जानते हैं यहां आप कौन-कौन सी जगहों पर घूम सकते हैं।

You can go to these places of Bharatpur in summer
लोहागढ़ का किला, भरतपुर - फोटो : Social media

लोहागढ़ किला

  • लोहागढ़ किला भरतपुर शहर में है और ये यहां का प्रमुख किला है। ये किला काफी मजबूत है, जिसकी वजह से इसका नाम मजबूत धातु लोहे के नाम पर रखा गया है। यहां आपको कई तरह के हथियार भी देखने को मिल जाएंगे। कहा जाता है कि इस किले को मुगलों और अंग्रेजों ने तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वे इसे नहीं तोड़ पाए। घूमने के लिहाज से ये जगह काफी सही है।
You can go to these places of Bharatpur in summer
Deeg Palace - फोटो : istock

डीग

  • डीग की भरतपुर से दूरी लगभग 32 किलोमीटर है और ये जगह अपने राजसी किलेबंदी, शानदार महलों, सुंदर बगीचों और सुंदर फव्वारों के लिए जानी जाती है। यहां कई ऐसी पुरानी चीजें देखने को मिलती हैं, जिनसे यहां के इतिहास के बारे में पता चलता है। ये जगह गोपाल झील से घिरी हुई है और कहा जाता है कि इस झील का निर्माण दुश्मनों से बचने के लिए कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
You can go to these places of Bharatpur in summer
ganga mandir bhartpur - फोटो : facebook/ Apna Bharatpur

गंगा मंदिर

  • भरतपुर में वैसे तो कई मंदिर हैं, लेकिन गंगा मंदिर यहां का सबसे सुंदर मंदिर है और ये एक महान वास्तुशिल्प का टुकड़ा भी माना जाता है। ये मंदिर देवी गंगा को समर्पित है। पर्यटक इस जगह को काफी पसंद करते हैं, इसका कारण ये भी है कि ये मंदिर शहर के केंद्र में स्थित है। यहां की दीवारों और स्तंभों पर कई तरह की नक्काशी की हुई है, जो सैलानियों को खूब पसंद आती है।
विज्ञापन
You can go to these places of Bharatpur in summer
bird sanctuary Bhartpur - फोटो : istock

बर्ड सैंक्चुरी

  • भरतपुर में प्राचीन किले और मंदिरों के अलावा आप यहां के बर्ड सैंक्चुरी भी घूम सकते हैं। यहां आपको कई तरह के अलग-अलग पक्षी मिलेंगे, जिनमें लगभग 300 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां शामिल हैं। इस जगह पर देश ही नहीं विदेशों से भी हर साल काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में आप भी यहां जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed