अगर आपसे पूछा जाए कि आपको कौन सा मौमस ज्यादा पसंद है? तो शायद आपका जवाब भी सर्दी ही हो, क्योंकि लोगों को गर्मी से ज्यादा सर्दी का मौसम ही पसंद होता है। सर्दियों में लोग कुछ भी खा सकते हैं, ज्यादा कपड़े पहन सकते हैं, घूमने जा सकते हैं, लेकिन गर्मी में आप ऐसा कुछ नहीं कर सकते। लोग गर्मियों में ऐसी जगहों की तलाश में होते हैं, जहां पर मौसम ठंडा हो और जहां वो अपनी गर्मियों की छुट्टियां बिता सकें। ऐसे में आपको बता दें कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश की कई जगहों पर बर्फबारी हुई है। तो चलिए जानते हैं कि आप यहां कौन-कौन सी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
{"_id":"606446148ebc3e8c955c160f","slug":"himachal-pradesh-best-places-to-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश की इन जगहों पर हुई बर्फबारी, गर्मी में ले सकते हैं सर्दी के मजे","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
हिमाचल प्रदेश की इन जगहों पर हुई बर्फबारी, गर्मी में ले सकते हैं सर्दी के मजे
Wed, 31 Mar 2021 03:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 31 Mar 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
himachal pradesh
- फोटो : istock
दरअसल, बीते सोमवार से हिमाचल प्रदेश में मौसम बदल चुका है। लाहुल घाटी समेत कई ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है, जिसकी वजह से हिमाचल में मौसम बेद सुहावना और ठंडा हो गया है। बात बर्फबारी की करें, तो गोंदला में 14 सेंटीमीटर और केलांग में चार सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। इसके अलावा कोठी में 12, भरमौर में 7, कल्पा, सेओबाग और मनाली में 3 मिलीमीटर बारिश भी रिकॉर्ड की गई।
Christ Church, Shimla
- फोटो : istock
शिमला
- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी मौसम काफी ठंडा हो गया है, जिसकी वजह से आप घूमने के लिए यहां का रूख कर सकते हैं। शिमला में ठहरने के लिए अच्छे होटल हैं, घूमने के लिए मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज सेंटर (शिमला समझौता), लोकल मार्किट, लक्कड़ बाजार, आदि जगह घूम सकते हैं। हर साल गर्मियों में यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला का नारकंडा
- फोटो : अमर उजाला
नारकंडा
- आप गर्मियों में नारकंडा भी घूमने जा सकते हैं, जिसकी शिमला से दूरी लगभग 60 किलोमीटर है। ये जगह काफी ऊंचाई में है, जिसके कारण यहां आपको बर्फबारी भी मिल सकती है। यहां पहुचने के लिए आप टैक्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारकंडा में आप एडवेंचर जैसे- जिप लाइन, स्केटिंग का मजा भी ले सकते हैं। यहां शांति भी काफी है, जिसकी वजह से लोग इस जगह को काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
McLeodGanj
- फोटो : istock
मैक्लोडगंज
- आप मैक्लोडगंज भी जा सकते हैं। यहां आप ट्रायंड नाम की जगह पर जा सकते हैं, जिसकी मैक्लोडगंज से दूरी लगभग 9 किलोमीटर है। ये जगह बेहद ऊंचाई पर है, जहां से प्रकृति के कई अद्भुत दृश्य देखे जा सकते हैं। इसके अलावा यहां आप भागसू फॉल भी जा सकते हैं, जो पर्यटकों की पहली पसंद है। ये झरना मैक्लोडगंज और धर्मशाला जाने वाली सड़क पर स्थित है।