फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: लंबे समय बाद लोगों ने किया घूमना शुरू, लेकिन कोरोना ने नहीं छोड़ा पीछा

Thu, 30 Dec 2021 11:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 30 Dec 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
Year Ender 2021 Travel Guidelines During Covid 19 Precautions
Year Ender 2021 Travel - फोटो : istock

कोरोना काल में लोग घरों में कैद होने को मजबूर थे। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगा। कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए। दूसरी कोविड वेव के बाद जब लॉकडाउन हटा और प्रतिबंधों में छूट मिली तो लंबे समय से घरों में बंद लोगों ने यात्रा का प्लान बनाया। लोग घूमने के लिए निकले। कोई शहर के पार्क, माॅल या बाजार में जाने को बेताब दिखा तो कोई घर शहर से दूर पर्यटन स्थलों पर यात्रा करना चाहते थे। साल 2021 में उन्होंने घूमना तो शुरू कर दिया लेकिन कोरोना ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। घर से बाहर निकलने के बाद भी घूमने व यात्रा के दौरान वह पहले जैसे माहौल में वापस नहीं जा सके। यात्रा की अनुमति तो मिली लेकिन पहले जैसे नहीं। कुछ एहतियात, कुछ प्रतिबंध उनके साथ हमेशा रहे। चलिए जानते हैं कि साल 2021 में लोगों के घूमने के दौरान कोरोना कैसे रहा हमेशा उनके साथ। 

Year Ender 2021 Travel Guidelines During Covid 19 Precautions
Year Ender 2021 Travel - फोटो : पीटीआई

यात्रा के दौरान सावधानी

कोरोना काल के बाद प्रतिबंध हटे लेकिन घर से बाहर निकलने पर सावधानियां रखने के निर्देश जारी रहे। मास्क के बिना घूमना प्रतिबंधित रहा। सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्केनिंग, सैनेटाइजेशन ये सब जरूरी हिस्सा हो गया। किसी माॅल जाना हो या शहर से बाहर यात्रा पर, सभी जगह इन एहतियात को मानना अनिवार्य हो गया। 

Year Ender 2021 Travel Guidelines During Covid 19 Precautions
Year Ender 2021 Travel - फोटो : istock

यात्रा के दौरान कुछ प्रतिबंध

भले ही कोरोना के दूसरी वेव के बाद लोगों ने घूमना शुरु किया लेकिन कुछ प्रतिबंध लगे रहे। जैसे- सिनेमा हाॅल में कम लोगों की एंट्री, एक सीट छोड़ कर बैठना, कई सारे पर्यटन स्थल तब भी बंद रहे। कई देशों में जाने पर रोक, कई मंदिरों में पास से दर्शन पर रोक लगी रही। इसलिए चाहते हुए भी लोग अपनी पसंद की कुछ जगहों पर नहीं जा सकते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2021 Travel Guidelines During Covid 19 Precautions
Year Ender 2021 Travel - फोटो : Pixabay

कुछ डेस्टिनेशन रहे बंद

कई मंदिर लोगों के लिए बंद रहे। जैसे उज्जैन का महाकाल मंदिर, लाॅकडाउन के बाद आप मंदिर के दर्शन तो कर सकते थे लेकिन भस्म आरती की अनुमति नहीं थी। लोगों को दर्शन या किसी भी पर्यटक स्थल पर जाने से पहले आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना पड़ा। कई राज्यों में एंट्री के लिए कोविड की पाॅजिटिव रिपोर्ट या आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जरूरत पड़ी, इनके बिना दूसरे प्रदेश में प्रवेश पर प्रतिबंध रहा। 

विज्ञापन
Year Ender 2021 Travel Guidelines During Covid 19 Precautions
Year Ender 2021 Travel - फोटो : अमर उजाला

लाॅकडाउन के बाद यहां आएं सबसे ज्यादा पर्यटन 

कोरोना काल में जब लोगों ने इस साल घर से बाहर निकलना शुरू किया तो सबसे पहले शाॅपिंग, सिनेमा हाॅल, रेस्टोरेंट पहुंचे। वहीं पर्यटन स्थलों में पहाड़ी क्षेत्रों और बीच घूमने जाने की होड़ मच गई। सबसे ज्यादा लोग शिमला, मसूरी, गोवा और मालद्वीप पहुंचे। कई सेलेब्रिटीज को भी इस साल मालद्वीप में छुट्टी मनाते देखा गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed