फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Hindi Day 2024: भारत के अलावा इन देशों में लोग बेधड़क बोलते हैं हिंदी, आप भी बना सकते हैं घूमने का प्लान

Wed, 10 Jan 2024 09:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 10 Jan 2024 09:10 AM IST
सार

हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां लोग हिंदी भाषा को ना सिर्फ समझते हैं, बल्कि वो भलिभांती हिंदी बोल भी लेते हैं। इन जगहों पर आप बिना हिचकिचाए हिंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
World Hindi Day 2024 hindi speaking countries in world other then India
ट्रैवल - फोटो : Istock
World Hindi Day 2024: अंग्रेजी और मंदारिन के बाद हिंदी भाषा विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। चाहे भारत देश की बात करें, या विदेशों की, विश्वभर में करोड़ों लोग बातचीत के लिए हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। एक समय था, जब लोग अंग्रेजी भाषा की तरफ झुक रहे थे, लेकिन अब हालात काफी बदल चुके हैं।


आज के समय में विदेशों में भी हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि देश-विदेशों में हर साल 10 जनवरी के दिन विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का एकमात्र उद्देश्य ये है कि लोग अपनी राजभाषा हिंदी की तरफ आकर्षित हों और आगे आने वाले समय में हमारी आने वाली पीढ़ियां हिंदी भाषा से परिचित रहें।

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जो लोग सिर्फ हिंदी बोलते हैं, उनके सामने विदेश जाने पर समस्या उत्पन्न होने लगती है। एयरपोर्ट से टैक्सी बुक करने से लेकर होटल में कमरा लेने और विदेशी जगहों को घूमने व खाना ऑर्डर करने तक भाषा बाधा बन सकती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां लोग हिंदी भाषा को ना सिर्फ समझते हैं, बल्कि वो भलिभांति हिंदी बोल भी लेते हैं। इन जगहों पर आप बिना हिचकिचाए हिंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
World Hindi Day 2024 hindi speaking countries in world other then India
Nepal - फोटो : Istock

नेपाल 

अक्सर लोग भारत के पड़ोसी देश नेपाल में घूमने जाते हैं। नेपाल में लोग बेधड़क हिंदी बोलते हैं। हालांकि वहां की आधिकारिक भाषा नेपाली ही है, लेकिन फिर भी वहां आपको आसानी से मैथली, भोजपुरी और हिंदी भाषी बोलने वाले लोग आसानी से मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आप कहीं ऐसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां भाषा की वजह से आपको परेशानी ना हो तो आप नेपाल जा सकते हैं। 

World Hindi Day 2024 hindi speaking countries in world other then India
फिजी - फोटो : facebook


फिजी

दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में फिजी नाम का एक द्वीप है, जहां पर हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है। यहां पर आपको उत्तर पूर्वी भारत के लोग आसानी से मिल जाएंगे, जो बखूबी हिंदी बोलना जानते हैं। ऐसे में आप यहां कि ट्रिप बिना भाषा अवरोध के पूरी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Hindi Day 2024 hindi speaking countries in world other then India
World Hindi Day 2024 - फोटो : pexel


बांग्लादेश

कुछ समय पहले तक बांग्लादेश भारत का ही अंग था। ऐसे में अगर आप बांग्लादेश घूमने जाएंगे तो आपको भाषा की वजह से कोई परेशानी नहीं होगी। वैसे को बांग्लादेश की आधिकारिक भाषा बांग्ला है, लेकिन यहां आपको हिंदी और अंग्रेजी बोलने वाले लोग आसानी से मिल जाएंगे। 

विज्ञापन
World Hindi Day 2024 hindi speaking countries in world other then India
World Hindi Day 2024 - फोटो : instagram


पाकिस्तान 

भारत की आजादी के वक्त जब देश का विभाजन हुआ था तब पाकिस्तान भारत से अलग हो गया था। वैसे तो अंग्रेजी और उर्दू पाकिस्तान की आधिकारिक भाषाएं हैं लेकिन यहां पंजाबी, हिंदी, पास्तो और बलूची भाषाएं भी बोली जाती हैं। इसलिए आपको यहां घूमने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed