फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Tips For Diabetes Patients: सफर के दौरान मधुमेह रोगी भूल से भी न करें ये गलतियां, सेहत का रखें ध्यान

Mon, 14 Nov 2022 08:50 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Nov 2022 08:50 AM IST
विज्ञापन
World Diabetes Day 2022: Healthy Travel Tips For Diabetes Patients Nutrition and Healthy Routine
मधुमेह रोगी सफर के दौरान रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock

World Diabetes Day 2022: यात्रा की सबसे खास बात होती है, वहां के व्यंजनों के माध्यम से उस शहर या जगह की संस्कृति के बारे में जानना। सफर के दौरान लोग अलग-अलग जगहों के खाने का स्वाद लेते हैं, लेकिन मधुमेह रोगियों के लिए स्थानीय खानपान का लुत्फ लेना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हर दिन बाहर का खाना और ऐसे भोजन का सेवन करना, जिसे कितनी शुद्धता के साथ बनाया गया है, ये सब पता न होने पर मधुमेह रोगियों का शुगर स्तर बढ़ने की आशंका रहती है। सफर और छुट्टियों के दौरान आप खुद को उसी नियंत्रित रूटीन में बांधकर नहीं रख पाते, जो दिनचर्या आप नियमित अपनाते हैं। ऐसे में मधुमेह रोगियों के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण अनुभव बन जाता है। 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर विशेषज्ञ से जानें कि यात्रा के दौरान मधुमेह रोगी किस तरह से यात्रा के दौरान रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं ताकि बिना किसी चिंता के मजेदार तरीके से सफर का लुत्फ उठा सकें।

World Diabetes Day 2022: Healthy Travel Tips For Diabetes Patients Nutrition and Healthy Routine
स्थानीय भोजन के बारे में जान लें - फोटो : pixabay

स्थानीय खानपान पर शोध

एक अंतरराष्ट्रीय मेडिकल कंपनी में कार्यरत डॉ. गणेश काधे बताते हैं कि भारत में ही किसी शहर की या विदेश की यात्रा कर रहे हैं तो मधुमेह रोगी को यात्रा से पहले उस देश या क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजनों के बारे में जानकारी एकत्र कर लेनी चाहिए। उस जगह से जुड़ी ऐसे व्यंजन, जिनके बारे में आप अपरिचित हों, उसके बारे में जानकर आप तय कर सकते हैं कि वह मधुमेह रोगियों के लिए कितना फायदेमंद या नुकसानदायक हो सकता है। इस बारे में आप चिकित्सक या आहार विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद ही नए व्यंजनों का सेवन करें।

World Diabetes Day 2022: Healthy Travel Tips For Diabetes Patients Nutrition and Healthy Routine
स्थानीय तौर तरीकों के लिए तैयार रहें - फोटो : istock

स्थानीय तौर तरीकों के लिए तैयार रहें

अलग अलग देशों या शहरों के कुछ न कुछ अलग तौर तरीके होते हैं। उदाहरण के लिए दक्षिण भारत में रात के खाने का समय काफी जल्दी होता है। यहां लगभग शाम साढ़े सात बजे तक भोजन कर लिया जाता है। वहीं स्पेन में लोग देर रात भोजन करते हैं। यहां सामान्यत: भोजन का समय करीब 9 या 10 बजे होता है। ऐसे में यात्रा के दौरान खानपान के समय को लेकर परिवर्तन होने की संभावना रहती है। मधुमेह रोगियों को अपने निर्धारित समय के मुताबिक ही भोजन करना चाहिए। अपने रक्त शर्करा को सामान्य रखने और हाइपोग्लाइसीमिया से बचने के लिए यह सुनिश्चित करें कि कितने अंतराल में आपको खाने की जरूरत है। कुछ न कुछ स्नैक्स अपने साथ जरूर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Diabetes Day 2022: Healthy Travel Tips For Diabetes Patients Nutrition and Healthy Routine
मधुमेह रोगी अपनी निर्धारित डाइट बनाएं रखें - फोटो : istock

नियमित डाइट प्लान को बनाए रखें

मधुमेह रोगी अगर भारी कार्बोहाइड्रेट डाइट के साथ किसी जगह की यात्रा कर रहे हैं तो सफर से कुछ हफ्ते पहले ही अपने भोजन को मापना शुरु कर दें। यानी आप कितने कार्बोहाइड्रेट का सेवन प्रतिदिन कर रहे हैं, इसका अनुमान होने पर सफर के दौरान आप इस डाइट को बनाए रखने का प्रयास कर सकते हैं। यात्रा के दौरान स्वादिष्टता, सामाजिक और सांस्कृतिक कारकों के कारण सेवन में उतार चढ़ाव हो सकता है। लेकिन मधुमेह रोगी ध्यान रखें कि वह अपने खानपान में पोषक तत्वों की खुराक जरूर शामिल रखें, ताकि रक्त शर्करा के स्तर को प्रबंधित करने में मदद मिले।

विज्ञापन
World Diabetes Day 2022: Healthy Travel Tips For Diabetes Patients Nutrition and Healthy Routine
मधुमेह रोगी को पता होना चाहिए कि वह क्या खा रहे हैं। - फोटो : PTI

खुलकर पूछें सवाल

अक्सर जब आप किसी रेस्तरां में जाते हैं तो उस स्थान विशेष का स्थानीय व्यंजन आर्डर कर देते हैं। हालांकि आपको पता नहीं होता कि व्यंजन को बनाने में कौन से साॅस, तेल या मसालों का उपयोग किया गया है, जो बाद में हाई शुगर और वसा बढ़ा देता है। इसलिए व्यंजन का लुत्फ उठाने से पहले वेटर या शेफ से व्यंजन के बारे में पूछें। खाना ऑर्डर करते समय आप 'नो शुगर' या 'मोर वेजिटेबल' जैसे निर्देश दे सकते हैं और अपनी स्वास्थ्य परेशानी बता कर स्टाफ से हेल्दी खाने के बारे में जान सकते हैं।

Health Tips: डायबिटीज रोगियों के लिए असरदार है इन चीजों का सेवन, ब्लड शुगर लेवल होता है नियंत्रित
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed