{"_id":"5cc5764abdec2207594af8fe","slug":"west-sikkim-best-destination-yuksom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेस्ट सिक्किम के इस गांव में जन्नत सा नजारा, यहां मिलेगा आपको सुकून और शांति","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
वेस्ट सिक्किम के इस गांव में जन्नत सा नजारा, यहां मिलेगा आपको सुकून और शांति
पश्चिमी सिक्किम भारत की प्राकृतिक खूबसूरती को समेटे हुए है। पश्चिमी सिक्किम भारत देश का वो हिस्सा है जो पर्यटकों की पहली पसंद तो नहीं है पर जो एक बार यहां पहुंच जाता है वो अक्सर लौट कर आता है। पश्चिमी सिक्किम का ये छोटा सा गांव युकसोम सस्टेनेबल टूरिज्म के लिए जाना जाता है। आप आज भी इस छोटे से गांव में घूमने के दौरान आप वो सभी जगह देख सकते हैं जो सिक्किम में बौद्ध संस्कृति की स्थापना के प्रमाण हैं।
युकसोम आज भी सिक्किम की पहली राजधानी के नाम से जाना जाता है। अगर आपको सिक्किम के इतिहास का अनुभव करना है तो आपको यहां जरुर आना चाहिए। आइए जानते हैं आप यहां पर कौन-कौन सी जगह घूम सकते हैं।
2 of 5
कारटॉक झील
ऐसा माना जाता है कि सिक्किम के पहले राजा का राज्याभिषेक इसी झील का पानी से हुआ था। यहां के स्थानीय लोग आज भी इस झील को पवित्र मानते हैं। कारटॉक झील कोरोनेशन थ्रोन से थोड़ी ही दूरी पर है। आप यहां भर शान्ति व सुकून के पल बिता सकते हैं।
3 of 5
दुबड़ी मोनेस्ट्री
1701 में फुंसक नामग्याल ने पहली बार सिक्किम में एक मोनेस्ट्री का निर्माण किया। आज भी कई बौद्ध भिक्षु यहां ध्यान करने आते हैं। युकसोम के प्राइमरी अस्पताल से एक छोटी सी पगडण्डी में दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर एक पहाड़ की चोटी में ये अद्भूत मोनेस्ट्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खेचेओपेरी झील
युकसोम से दो घंटे की दूरी पर खेचेओपेरी झील मौजूद है। इस छोटी सी झील का आकार एक पदचिन्ह सा है। हिंदू और बौद्ध धर्म में इस झील की मान्यता अलग-अलग है। आस-पास रहने जाते बौद्ध मानते हैं कि ये झील देवी तारा जेत्सुन डोमा का पदचिन्ह है। इस झील को लेकर कहानियां और भी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आपको यहां पर ढेर सारे होमस्टे मिल सकते हैं। यहां पर हजार रुपये के कीमत में कई अच्छे होमस्टे मिल सकते हैं। सस्टेनेबल टूरिज्म के क्षेत्र में एक आदर्श गांव होने के कारण युकसोम में यहां के लोगों द्वारा ढेर सारे हमोस्टे मिल सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।