फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झील, झरनों और जंगल की सैर, बहुत खूबसूरत है ओडिशा का ये हिल स्टेशन

Sun, 28 Jun 2020 10:56 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 28 Jun 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
visit odisha daringbadi hill station for sightseeing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमारे देश में ऐसी कई जगहें हैं, जो अपनी सुंदरता के लिए न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं। प्रकृति के श्रंगार से सजी इन जगहों की खूबसूरती देखते ही बनती है। ऐसा ही एक जगह ओडिशा में। भारत के पूर्वी तट पर स्थित ओडिशा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है। ओडिशा जनसंख्या के हिसाब से ग्यारहवां सबसे बड़ा राज्य और क्षेत्रफल के हिसाब से नौवां सबसे बड़ा राज्य है। आइए आपको ओडिशा के एक खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं...

visit odisha daringbadi hill station for sightseeing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दरिंगबाड़ी
इस खूबसूरत हिल स्टेशन का नाम दरिंगबाड़ी है, जो ओडिशा के कंधमाल जिले में 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह एक ऐसी जगह है जहां पर प्रकृति की शानदार पहाड़ियों, झीलों, झरनों और जंगलों का संगम देखने को मिलता है।

visit odisha daringbadi hill station for sightseeing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस जगह की खोज
ऐसा कहा जाता है कि इस जगह को सबसे पहले डेरिंग नाम के एक ब्रिटिश अधिकारी ने देखा था। उसी अधिकारी के नाम से इस जगह का नाम डेरिंगबाड़ी पड़ा जो आज दरिगंबाड़ी के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
visit odisha daringbadi hill station for sightseeing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चीड़ के पेड़
दरिगंबाड़ी में चीड़ के पेड़ भी हैं, जो इस जगह की हरियाली में चार चांद लगाने का काम करते हैं । यहां हिल व्यूपॉइंट से आस पास के मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन
visit odisha daringbadi hill station for sightseeing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मदुबंडा और बादंगिया झरने
मदुबंडा और बादंगिया झरने यहां के मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं। झरनों से झरता पानी चट्टानों से टकराता हुआ एक बेहद खूबसूरत नजारा बनाता है। कई प्रकार के पेड़ों और फूलों के पौधों से ये जगह भरी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed