बेहद ही खूबसूरत है सिक्किम का ये शहर, प्राकृतिक नजारों के लिए है मशहूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाथुला पास
- नाथुला पास गंगटोक की खूबसूरत जगहों में से एक है। ये भारत और चीन की अंतरराष्ट्रीय सीमा है। इस सीमा पर बिना पास के प्रवेश करने नहीं दिया जाता है। यहां जाने के लिए एक परमिट की आवश्यकता होती है। यहां पर स्थित त्सोंगमो झील आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। ये झील इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है।
- एमजी रोड गंगटोक में बहुत मशहूर है। इस रोड़ को गंगोटक का दिल भी कहा जाता है। यहां की खास बात ये है कि यहां पर एक भी गाड़ी नहीं चलती है। इस रोड़ पर सिर्फ पैदल यात्रा ही की जा सकती है। एमजी रोड़ यहां की प्रमुख मार्केट है। गंगटोक में इस मार्केट को शॅापिंग करने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है।
ताशी व्यू पॅाइंट
- गंगटोक में कई ऐसे पॅाइंट हैं जहां से माउंट सनिलोच और कंचनजंगा पर्वत के खूबसूरत नजारे देखे जा सकते हैं। ताशी व्यू पॅाइंट इन्हीं में से एक है। यहां से बर्फ से ढके पहाड़ों के नजारे देखते ही बनते हैं। ताशी व्यू पॅाइंट चारों तरफ से खूबसूरत पहाड़ों और बादलों से घिरा हुआ है। इस जगह से हिमालय भी साफ दिखाई देता है।
सेवेन सिस्टर्स वॅाटरफॅाल
- गंगटोक में बेहद ही खूबसूरत वॅाटरफॅाल है जिसे सेवेन सिस्टर्स के नाम से जाना जाता है। ये वॅाटरफॅाल अपनी खूबसूरती के लिए पूरे भारत में मशहूर है। बारिश के मौसम में इस वॅाटरफॅाल की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।