फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ 15 हजार रुपये में देश के तीन ऐतिहासिक शहरों के दर्शन, इससे अच्छा मौका कहां मिलेगा

Thu, 17 Oct 2019 05:26 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 17 Oct 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
visit 3 historical cities of India during irctc golden triangle 7 days package
- फोटो : pixa

कभी-कभी घर, ऑफिस कहीं मन नहीं लगता, बोरियत महसूस होती है और परिणामस्वरूप आप ठीक से कोई काम नहीं कर पाते। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो मतलब आप थक चुके हैं और आपको मन बदलने के लिए घूमने की जरूरत है। ये जरूरत हम सभी को होती है। इससे थकान तो कम होती ही है और खूबसूरत शहर की कला और संस्कृति के दर्शन हो जाते हैं। हालांकि, दूर जाने का मन नहीं है तो हम ऐसे सुनहरे अवसर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा। 

visit 3 historical cities of India during irctc golden triangle 7 days package
- फोटो : pixa

इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) गोल्डन ट्राएंगल के नाम से एक टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें आपको राजस्थान के जयपुर, अजमेर, पुष्कर और उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी, आगरा, मथुरा के साथ नई दिल्ली जैसे ऐतिहासिक शहर धूमने का मौका मिलेगा। 

visit 3 historical cities of India during irctc golden triangle 7 days package
- फोटो : pixa

इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड के इस पैकेज के लिए 15,422 रुपये खर्च करना होगा। इस पैकेज में  6 रात और 7 दिन घूमने का मौका मिलेगा। इस यात्रा की शुरुआत 14 अगस्त 2020 को होगी। खास बात ये है कि यात्री हर शुक्रवार को हैदराबाद से ट्रेन से यात्रा कि शुरुआत कर सकते हैं। इस पैकेज में खाने के साथ ही ठहरने की भी व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
visit 3 historical cities of India during irctc golden triangle 7 days package

यात्रियों को सबसे पहले जयपुर ले जाया जाएगा। जयपुर के बाद अजमेर और पुष्कर का सफर तय करेंगे। यहां से यात्री उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी, आगरा और मथुरा दर्शन करेंगे। मथुरा के बाद अंतिम शहर दिल्ली होगा। अगर आप अकेले सफर कर रहे हैं तो 22,473 रुपये खर्च करना होगा। दो लोग सफर कर रहे हैं तो 18,463 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आएगा और ट्रिपल शेयरिंग में 15,422 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed